29.1 C
Lucknow
Sunday, February 22, 2026

सिद्धार्थनगर में पूर्व विधायक ने तिरंगे से पोंछा मुंह, वीडियो वायरल; लोगों में आक्रोश

सिद्धार्थनगर। Siddharthnagar जिले के डुमरियागंज क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान से जुड़े दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसके बाद इलाके में आक्रोश और तीखी बहस शुरू हो गयी है। दोनों वीडियो को लेकर लोगों में गुस्सा और विरोध खुलकर सामने आ रहा है और स्थानीय लोगों ने पुलिस से स्वतः संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर: गरीबों के निवाले पर ‘डाका’, शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार मौन

राष्ट्रध्वज के अपमान का पहला वीडियो भवानीगंज थाना क्षेत्र के देईपार गांव का बताया जा रहा है, जिसमें बुजुर्ग दंपत्ति पर तिरंगा जलाने का आरोप लगा है। इस प्रकरण में दो लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह घटना 4 जनवरी रविवार शाम को देईपार गांव में हुई थी, जब राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को आग के ऊपर रखकर जला दिया गया। इसका एक वीडियो सामने आने के बाद मामला सामने आया। भवानीगंज थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि सद्दीक पुत्र एनामुल्ला और साजिदा पत्नी सद्दीक को नामजद किया गया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दूसरा वीडियो डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह से जुड़ा है जिसमें वे कथित तौर पर तिरंगे से मुंह और नाक पोंछते नजर आ रहे हैं। अब बड़ा सवाल- क्या पुलिस दोनों मामलों में समान कार्रवाई करेगी या कार्रवाई सिर्फ बुजुर्ग दंपत्ति तक ही सीमित रहेगी?

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #NationalFlag

RELATED ARTICLE

close button