शामली। शामली (Shamli) नगर पालिका में उस वक्त हंगामा मच गया जब नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल आर विधायक प्रसन्न चौधरी बोर्ड बैठक (board meeting) ले रहे थे। इस दौरान सभासदों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। यह मारपीट 4 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की चर्चा के दौरान हुई है।
यह भी पढ़ें-प्रियंका गांधी भी आई लपेटे में, ED की चार्जशीट में नाम हुआ दर्ज
मामला शामली (Shamli) नगर पालिका परिषद का है। यहां पर गुरुवार को विकास कार्यो को लेकर दूसरी बार बोर्ड बैठक (board meeting) की जा रही थी। (Shamli) बोर्ड बैठक नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल और रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी की मौजूदगी में हो रही थी। बोर्ड बैठक (board meeting) में पुलिस भी मौजूद थी।
जब विकास कार्यो की मीटिंग चल रही थी, उसी दौरान (board meeting) दो सभासदों के बीच विकास कार्यो को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों सभासदों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्रि बीच बचाव करते भी नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि (Shamli) बोर्ड बैठक (board meeting) में वॉर्ड नंबर 8 से सभासद अजीत निर्वाल अपने वॉर्ड की समस्या और पूर्व में पास हुए 4 करोड़ रुपये के विकास कार्यो की बात कर रहे थे। उसी दौरान वॉर्ड नंबर 2 के सभासद बॉबी के साथ विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गयी। एक दूसरे के ऊपर लात घूंसे चलने लगे। दोनों सभासदों के बीच हुई मारपीट के बाद (Shamli) बोर्ड बैठक (board meeting) को स्थगित कर दिया गया है।
Tag: #nextindiatimes #Shamli #boardmeeting




