लाइफस्टाइल डेस्क। हम सभी ने बचपन से भी यह सुना होगा कि आंखों का फड़कना (eye twitching causes) शुभ या अशुभ संकेत देता है। पुराने जमाने में ऐसा माना जाता है कि आंखों के फड़कने से कुछ अच्छा या बुरा हो सकता है। लेकिन ऐसा नहीं है दरअसल आँख फड़कना शरीर में एक खास विटामिन की कमी के कारण होता है।
यह भी पढ़ें-खाली पेट नीम के 4 पत्ते चबाने से होते हैं कमाल के फायदे
आंख फड़कने (Eye twitching) के पीछे के कारणों की बात करें तो इसकी दो वजह होती हैं। आमतौर पर स्ट्रेस और थकान की वजह से सबसे ज्यादा आंख फड़कने की समस्या होती है लेकिन शरीर में कुछ विटामिन की कमी की वजह से भी ऐसा होता है। ऐसा विटामिन-बी12 या विटामिन-डी की कमी के कारण होता है जो हमारे शरीर के सही विकास के लिए एक जरूरी विटामिन माना जाता है।

विटामिन-बी12 या डी की कमी के कारण कई बार आंख फड़कने (Eye twitching) की समस्या होती है लेकिन ऐसा होता क्यों है? दरअसल विटामिन बी12 और विटामिन डी दो ऐसे पोषक तत्व है, जो आंखों की हेल्थ के लिए बेहद जरूरी होते हैं। इसलिए आंखों की अच्छी सेहत के लिए शरीर में इनकी कमी को पूरा करना जरूरी है।
अपने हाथों को हेल्दी बनाए रखने के लिए शरीर में इन दिनों विटामिन की कमी को दूर करना जरूरी है। इसके लिए आप अपनी डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लो फैट मीट, दालें और फलियां शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर में विटामिन बी12 और विटामिन डी की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। इन दोनों विटामिन के अलावा कुछ और पोषक तत्वों की कमी भी आंख फकड़ने का कारण बनती हैं।
Tag: #nextindiatimes #Eyetwitching #Lifestyle