32.2 C
Lucknow
Saturday, September 27, 2025

टोयोटा करेगी हाइराइडर का नया एडिशन लॉन्‍च, जानें क्या होंगे इसके फीचर्स

ऑटो डेस्‍क। भारतीय बाजार में टोयोटा (Toyota) की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर अर्बन क्रूजर हाइराइडर की बिक्री भी की जाती है। अब इस एसयूवी को जल्‍द ही नए एयरो एडिशन (Urban Cruiser Hyryder Aero Edition) के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। इसके पहले सोशल मीडिया पर टीजर जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें-बेहद सस्ती हो गई Kia की कारें, 4.48 लाख तक कम हो गए दाम

इसे कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। आइए जानते हैं। सोशल मीडिया पर जारी किए गए टीजर के मुताबिक इसे ऑल ब्‍लैक थीम के साथ ऑफर किया जाएगा। जो हाइलक्‍स के ब्‍लैक एडिशन की तरह हो सकता है। इसके एक्‍सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक में इसी थीम का उपयोग किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह के बदलाव को नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा इंजन के विकल्‍प को ही दिया जाएगा।

इसमें अभी 1.5 लीटर की क्षमता का सामान्‍य, स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड और सीएनजी इंजन के विकल्‍प को दिया जाता है। जिसके साथ पांच और छह स्‍पीड के ट्रांसमिशन के विकल्‍प भी दिए जाते हैं। निर्माता ने अभी सिर्फ इसके टीजर को सोशल मीडिया पर जारी किया है। इसके लॉन्‍च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन माना जा रहा है कि इस एडिशन को भारत में नवंबर 2025 तक लॉन्‍च किया जा सकता है।

टोयोटा की अर्बन क्रूजर हाइराइडर को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में Hyundai Creta, Honda Elevate, Kia Seltos, Tata Harrier, Volkswagen Taigun जैसी एसयूवी के साथ इसका मुकाबला होगा।

Tag: #nextindiatimes #Toyota #UrbanCruiserHyryderAeroEdition

RELATED ARTICLE

close button