33 C
Lucknow
Sunday, March 29, 2026

आज मुंबई और कोलकाता के बीच मुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2026 का पहला मैच रोमांच से भरपूर रहा। शनिवार को बेंगलुरु और हैदराबाद के मैच से आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत हुई। अब आज आईपीएल 2026 का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच खेला जाएगा। मुबंई और केकेआर की टीमें वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी। इस मैच के भी हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें-मैच के दिन प्रैक्टिस नहीं और…, देखें IPL 2026 के लिए क्या-क्या नियम बदले?

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच एमआई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। शाम सात बजे मैच का टॉस होगा और साढ़े सात बजे से मैच की शुरुआत होगी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच गेंदबाजों की कब्रिस्तान मानी जाती है। इस पिच पर गेंदबाजों की खूब पिटाई होती है। यहां कोई भी स्कोर चेज हो सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। दोनों ही टीमों में कई विस्फोटक बल्लेबाज हैं। ऐसे में एक हाई स्कोरिंग मैच होने की संभावना है।

फिलहाल मैच प्रिडिक्शन मीटर बता रहा है कि इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। मुकाबला बिल्कुल 50-50 का है। ऐसे में जो भी टीम लक्ष्य का पीछा करेगी, उसके जीतने के चांस ज्यादा हैं। केकेआर का बैटिंग अटैक बेहतर है लेकिन गेंदबाजी कमजोर दिख रही है। वहीं मुंबई की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों सॉलिड नजर आ रही है।

मुंबई इंडियंस की बात करें तो सभी की नजरें कप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा पर रहेंगी। वहीं केकेआर की बात करें तो फिन एलन, टिम सीफर्ट, कैमरून ग्रीन और अजिंक्य रहाणे पर हर किसी की नजर रहेगी। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं तो केकेआर की कमान रहाणे के हाथों में है।

Tag: #nextindiatimes #MIvsKKR #IPL2026

RELATED ARTICLE

close button