मेष: आपको आर्थिक क्षेत्र में भाग्य लाभ दिला सकता है। शिक्षा और करियर में भी आपको उन्नति का मौका मिलेगा। नौकरी में दिन आपको कुछ व्यस्तता भरा होगा, विशेष रूप से जो लोग अकाउंट और बैंकिंग के काम से जुड़े हुए हैं। वैसे आपको अपनी मेहनत का शुभ परिणाम भी प्राप्त होगा।
वृषभ :आज का दिन संतोष और शान्ति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिलेगा। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।
मिथुन :मिथुन राशि के जातक आज अपनी वैचारिक दुनिया में खोए रह सकते हैं। मन आपका अध्यात्म और धार्मिक विषयों की ओर आकर्षित होगा। वैसे कामकाज भी आपका सुचारू चलेगा और अब आप अपने लिए लक्ष्य तय कर सकते हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
कर्क :कर्क राशि के जातकों के आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होने का समय है। यात्रा आपके लिए सुखद व लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व शुभ समाचार मिलेगा।
सिंह :सिंह राशि के जातकों के लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रुओं पर आपको विजय प्राप्त होगी।
कन्या: आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए भाग्य वृद्धि कराने वाला रहेगा। रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में सफलता मिलेगी। संतान की तरफ से भी कोई सुखद समाचार मिलता दिख रहे है। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद में जीत मिलती हुई दिख रही है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी।
तुला:आपको अपने कार्यक्षेत्र में टीमवर्क का फायदा मिलेगा। आप अपनी कार्ययोजना को सही और सटीक तरीके से लागू कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी कमाई में वृद्धि हो सकती है। आपके सितारे बताते हैं कि आपकी फैमिली लाइफ सुखद रहेगी।
वृश्चिक: आपकी राशि पर पंचम शनि एवं द्वितीय भाव चन्द्र योग अभी सात दिन और चलेगा। इसके फलस्वरूप कुछ आन्तरिक विकार जैसे-वायु-मूत्र-रक्त, जड़ जमा रहे हैं। आज का दिन इस सबकी जांच कराने का है। किसी अच्छे डॉक्टर से इस विषय में सलाह मशविरा करने में समय व्यतीत होगा।
धनु:आपके प्रयास फलीभूत होंगे और आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान की प्राप्ति होगी। आपने मन में कार्यक्षेत्र में बदलाव का विचार आ सकता है और आपको कोई अच्छा अवसर भी मिल सकता है। आपकी राशि पर राशि स्वामी गुरु की दृष्टि होने से आपको आर्थिक योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। पिता और पैतृक पक्ष से भी आपको फायदा हो सकता है।
मकर :आपको पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास सफल रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सायंकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा।
कुंभ :नौकरी में आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कामकाज के साथ आपको मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक लाभ का भी संयोग बनेगा जिससे आपकी जेब हरी हो सकती है। सामाजिक संपर्क और नेटवर्क में वृद्धि होगी जिससे आपको फायदा हो सकता है। आपके लिए भाग्य कुछ नए अवसर भी लेकर आएगा जो आपको प्रसन्नता प्रदान करेगा।
मीन: आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें सम्बन्ध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)




