32.7 C
Lucknow
Tuesday, March 17, 2026

आज हनुमान जी की खूब बरसेगी कृपा, पढ़ें अपना भाग्यफल

मेष:मेष राशि के लिए भाग्य भाव में बना धन योग परिश्रम के साथ ही साथ भाग्य से भी आर्थिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। ऐसे में आपको अपने काम में तत्पर होकर आगे बढना चाहिए। आप उत्साहित और सक्रिय भी रहेंगे जिससे आपका काम भी सुचारू रूप से पूरा हो पाएगा। पिता के साथ ही साथ बड़े भाई से भी आपको अपेक्षित सहयोग मिल पाएगा। यही स्थिति कार्यक्षेत्र में भी रहेगी और अधिकारी वर्ग का सपोर्ट प्राप्त हो सकता है। 

वृषभ :वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद अनुभव देने वाला रहेगा। जो लोग रोजगार को लेकर परेशान चल रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। हालांकि धन कमाने के लिए गलत रास्ते अपनाने से बचना होगा और हर काम पूरी समझदारी से करना होगा। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करके धन उधार देना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से थोड़ी नोकझोंक होने की संभावना भी बन सकती है, लेकिन दिन का अधिकांश समय आराम और अच्छे भोजन का आनंद लेने में बीत सकता है।

मिथुन :मिथुन राशि के जातको के लिए कल मंगलवार का दिन आर्थिक विषयों को लेकर अनुकूल रहेगा। आपकी राशि से भाग्य भाव में चंद्रमा का गोचर होगा जिससे आपकी रुचि धर्म कर्म के कार्यो में रहेगी। आप पिता और पैतृक पक्ष से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी में आपका दिन अनुकूल बीतेगा। आपके ऊपर आज काम का दबाव रह सकत है लेकिन आप अपनी लगनशीलता और प्रबंधन से स्थिति को बहुत ही अच्छे से संभाल पाएंगे। आपके काम को पूरा करने में साथी सहकर्मियों का भी सहयोग बना रहेगा। 

कर्क :कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी को नई नौकरी या बेहतर अवसर मिलने की संभावना भी बन सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में जो रुकावटें आ रही थीं, वे किसी मित्र की मदद से दूर हो सकती हैं। हालांकि आपको अपने आसपास के लोगों को पहचानने की जरूरत होगी, क्योंकि हर मुस्कुराने वाला व्यक्ति सच्चा मित्र नहीं होता। अपनी जरूरतों और सुविधाओं को पूरा करने के लिए आप अच्छा खासा खर्च भी कर सकते हैं।

सिंह :सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि का संकेत दे रहा है। समाज और कार्यक्षेत्र दोनों जगह आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। हालांकि कोई बड़ी डील अंतिम समय में अटक सकती है, जिससे थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन कोई अधूरा काम पूरा होने से आपको संतोष भी मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है, जहां आपकी पहचान और मजबूत होगी। आपको दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना होगा और प्रतिस्पर्धा की भावना भी आपके अंदर बनी रहेगी। धन निवेश करने से पहले किसी के कहने में आकर जल्दबाजी करने से बचना बेहतर रहेगा।

कन्या:कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य के लिहाज से अनुकूल रहने वाला है। जीवनसाथी का साथ और सहयोग आपको मानसिक मजबूती देगा। संतान के भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन सही दिशा में प्रयास करने से सब ठीक हो जाएगा। अपने कामों में समझदारी और सूझबूझ दिखाना आज बेहद जरूरी रहेगा। आस-पड़ोस में यदि कोई विवाद की स्थिति बने तो उसमें पड़ने के बजाय चुप रहना ही बेहतर रहेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की संभावना है और आप किसी बचत योजना में निवेश करने का विचार भी बना सकते हैं।

तुला:तुला राशि के जातको के लिए कल चंद्रमा का पंचम भाव में गोचर करना शुभ रहेगा। आप अपनी चतुराई और व्यवहार कुशलता के साथ ही भाग्य का भी पूरा सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी में आपकी स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपको कुछ नया और रोमांचक काम करने का भी मौका मिलेगा। विदेश से संबंधित कुछ काम आपका है तो इसमें आपको भाग्य का विशेष रूप से सहयोग प्राप्त होगा। संतान की ओर से भी आपका मन प्रसन्न होगा। लव लाइफ के मामले मे भी दिन आपके पक्ष मे है। 

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातको के लिए मंगलवार का दिन मंगलकारी रहेगा। राशि स्वामी मंगल की युति चंद्रमा से चतुर्थ भाव में होना आपके लिए सुख के साधनों में वृद्धि का संयोग बना रहा है। आपके घर में किसी सुख साधन का आगमन हो सकता है। सितारे यह भी संकेत कर रहे हैं कि आपके परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम का संयोग बन सकता है जिससे आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। 

धनु:धनु राशि के लिए आज का दिन संयम और धैर्य के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। किसी भी काम में जल्दबाजी दिखाने से बचना जरूरी होगा। पिताजी की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। संतान की इच्छा पूरी करने के लिए आप नया वाहन खरीदने का विचार भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बॉस की बातों को नजरअंदाज करने से बचें, नहीं तो काम में गड़बड़ी हो सकती है। आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से खुशी का माहौल बनेगा और परिवार में किसी धार्मिक या पूजा-पाठ का आयोजन भी संभव है।

मकर :मकर राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आप अपनी बुद्धिमत्ता और समझदारी से कुछ नए निर्णय लेकर नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। अपनी आवश्यकताओं और जिम्मेदारियों पर ध्यान देना जरूरी होगा। स्वभाव की कुछ उलझनों के कारण मन थोड़ा परेशान रह सकता है, लेकिन किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होने से मन हल्का और प्रसन्न हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में अपनी पसंद का काम मिलने से भी आपको संतोष मिलेगा।

कुंभ :कुंभ राशि के लिए कल मंगलवार के दिन चंद्रमा और मंगल की युति अप्रत्याशित लाभ का संयोग बनाएगा। आपको उपहार और मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा और आप तारीफ भी प्राप्त कर पाएंगे। पूर्व मे किया गया निवेश और कार्य आपको फायदा दिलाएगा। आप अपने गैर जरूरी खर्च पर नियंत्रण रखने का प्रयास करेंगे और इसमें आपको काफी सफलता भी मिलेगी।

मीन:मीन राशि वालों को आज अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी चाहिए। यदि कोई समस्या महसूस हो तो उसे नजरअंदाज न करें। कोई व्यक्ति आपको बहलाने-फुसलाने की कोशिश कर सकता है, जिससे नुकसान होने की संभावना है, इसलिए व्यापार में किसी अजनबी के साथ जल्दबाजी में कोई सौदा तय करने से बचना चाहिए। प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है और कोर्ट से जुड़ा कोई मामला उनके पक्ष में आने से उन्हें बड़ी राहत मिल सकती है। किसी से वादा करने से पहले भी अच्छी तरह सोच-समझ लेना ही बेहतर रहेगा।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button