41.6 C
Lucknow
Thursday, May 29, 2025

इन राशियों के लिए बचत करने का आज है बेहद शुभ अवसर, जानें अपना भाग्यफल

मेष:चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित हैं। यह आपके दूसरे भाव पर ध्यान केंद्रित करता है, जिससे धन और वाणी की चिंता बढ़ती है। आज बचत के लिए शुभ दिन है। परिवार के साथ संवाद में विनम्रता बनाए रखें। आपका लग्नेश मंगल कर्क राशि में है, जो आपको भावनात्मक सुरक्षा को प्राथमिकता देने का संदेश देते हैं। आज आपको स्थिर बने रहना चाहिए।

वृषभ :गुरु और पिता से कोई बड़ा लाभ हो सकता है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं। पढ़ाई या विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो इस दौरान ऐसा करना फायदेमंद हो सकता है। पहले किए गए निवेश पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है।

मिथुन :रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। पार्टनर के साथ चल रही सभी गलतफहमियां दूर होंगी। आप नई संपत्ति खरीदने और बेचने की योजना बना सकते हैं। करियर और बिजनेस के मामले में नए मौके मिलेंगे। विदेश से संबंधित व्यापार करने वालों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में अच्छी तरह से योजनाबद्ध तरीके से किया गया काम बड़ा फायदा पहुंचा सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ विवाद होने की संभावना है।

कर्क :आप उन सभी योजनाओं को विस्तार देने में सक्षम होंगे जो लंबे समय से अधूरी पड़ी हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से आपको पूरा सहयोग मिल सकता है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने की संभावना है। किसी को पैसा उधार न दें। अन्यथा सलाह दी जाती है कि पैसा कहीं फंस सकता है।

सिंह : सिंह राशि से आज चंद्रमा तीसरे उपरांत चौथे भाव में संचार करते हुए बताते हैं कि यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है, तो आज आप अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरी कारोबार बदलाव के लिए प्रयासरत लोगों को आज कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी से खुशी मिलेगी।

कन्या:कन्या राशि वालों के अंदर आज बौद्धिक विकास देखने को मिलेगा और अपनी वाणी से सभी को प्रभावित भी करेंगे। दोपहर तक आपको आज किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे मन काफी प्रसन्न होगा। व्यापारी आज लाभ प्राप्ति के लिए जो भी नीतियां बनाएंगे, वह शानदार साबित होंगी और यह आपको एक सफल बिजनेसमैन बनाने का काम भी करेंगी।

तुला: आने वाले समय में संपत्ति अनुकूल रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कुछ कामों में फायदा हो सकता है। अनावश्यक खर्चों के कारण आप थोड़े उदास हो सकते हैं। करियर संबंधी कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। रिलेशनशिप में रहने वालों को अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।

वृश्चिक : आने वाले समय में मन की इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। कर्मचारियों को वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग कम मिल सकता है।

धनु: धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने व्यवसाय में गुप्त शत्रु और ईर्ष्यालु सहकर्मियों से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। नौकरी में आपको आज कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई काम आज अटक भी सकता है इसलिए प्लानिंग के साथ काम पर ध्यान दें। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप किसी को धन उधार न दें नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिलेगा।

मकर :मकर राशि के सितारे कहते हैं कि आज आज आपको एक के बाद एक शुभ समाचार मिलते रहेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। लेकिन आपको किसी बच्चे या बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता भी हो सकती है। आज आप अपने किसी विरोधी की वजह से मानसिक परेशानी का सामना कर सकते हैं। आप शाम का समय अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कुंभ :आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभप्रद रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में खुशी और उन्नति का मौका मिलने वाला है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। कमाई के लिहाज से आपका दिन आज अच्छा रहने वाला है। आपको आज कोई ऐसी सूचना मिल सकती है जिससे मन आनंदित हो जाएगा। आपकी मां को आंखों से संबंधित कोई समस्या है तो यह उन्हें परेशान कर सकता है।

मीन:लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। वाहन और संपत्ति खरीद सकते हैं। इससे शारीरिक और मानसिक तनाव दूर हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कई लाभ मिल सकते हैं। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस अवधि में आप ऐसा कर सकते हैं। ये फायदेमंद हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आध्यात्म की ओर अधिक रुझान रहेगा।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button