28.3 C
Lucknow
Sunday, February 22, 2026

मुफ्त की शराब न मिलने पर दबंगों का तांडव, युवक पर चाकू से किया हमला

सिद्धार्थनगर। जिले के जोगिया थाना क्षेत्र में बीती रात एक खौफनाक और गंभीर घटना सामने आई है। जोगिया-पकड़ी मार्ग स्थित एक देशी शराब (Liquor) की दुकान में दबंगों ने लूट के इरादे से हमला कर दिया। घटना में दुकान के अनुज्ञापी के पुत्र मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में पूर्व विधायक ने तिरंगे से पोंछा मुंह, वीडियो वायरल; लोगों में आक्रोश

मुकेश ने बताया कि शराब खरीदने के बाद पैसे को लेकर दुकान में कहा-सुनी हुई। इसके तुरंत बाद लगभग आधा दर्जन दबंग दुकान में घुसकर उन पर हमला कर दिया। इस हमले में मुकेश के दाहिने हाथ में चाकू लग गया, जिससे गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के दौरान दुकान के अंदर बहस और बाहर निकलते समय का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों की संख्या और घटना की गंभीरता स्पष्ट रूप से दिख रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हमला पूरी तरह से योजनाबद्ध था और दबंगों के हौसले इस क्षेत्र में अब भी बुलंद हैं। पीड़ित मुकेश कुमार ने इस घटना की थाने में तहरीर दी है और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन स्थानीय प्रशासन से मांग की जा रही है कि वह जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करते हुए अपराधियों को दंडित करे।

स्थानीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था को देखते हुए यह घटना गंभीर चिंता का विषय बन गई है। यह घटना Siddharthnagar में बढ़ती हुई अपराध दर और दबंगों के हौसले का एक चिंताजनक संकेत है। जनता प्रशासन से अपेक्षा कर रही है कि ऐसे अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जाए ताकि आम नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकें।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #Crime

RELATED ARTICLE

close button