35.3 C
Lucknow
Sunday, June 22, 2025

ये था वो शख्स; जिनके लिए जिंदगी भर अकेली रहीं लता मंगेशकर

एंटरटेनमेंट डेस्क। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने गानों के जरिए वह हमेशा फैंस के दिलों में जिन्दा हैं। 2022 में 92 साल की उम्र में जब उनका निधन हुआ तो पूरा देश रोया और सुर सम्राज्ञी (queen of melody) को श्रद्धांजलि अर्पित की। लता मंगेशकर की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो उनके फैंस काफी कुछ जानते हैं, ये भी लोगों को पता है कि उन्होंने कभी किसी से इतना प्यार किया कि उसकी खातिर जीवन भर शादी नहीं की।

यह भी पढ़ें-शिल्पा शेट्टी को किस कर बैठा था ये एक्टर, कोर्ट पहुंच गया था मामला

शायद ही आप जानते होंगे कि लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को संगीत के साथ-साथ क्रिकेट से भी बहुत प्यार था। क्रिकेट के लिए उनके मन में दिलचस्पी जगाने वाले शख्स कोई और नहीं बल्कि राज सिंह डूंगरपुर (Raj Singh Dungarpur) थे, जो सिंगर के प्यार में इस कदर दीवाने थे कि उन्होंने अपने परिवार तक से झगड़ा कर लिया था। कौन थे राजकुमार सिंह डूंगरपुर, जो दिलाते थे लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को फ्री में टिकट और क्यों परिवार ही बना उनकी मोहब्बत का दुश्मन?

राज सिंह का जन्म डूंगरपुर के महाराज महारावल लक्ष्मण सिंह जी के घर पर हुआ था, जो एक राजपुताना थे। वह डूंगरपुर के राजा महारावल लक्ष्मण सिंह की सबसे छोटी संतान थे। शुरू से ही उनकी दिलचस्पी क्रिकेट में थी, इसलिए आगे चलकर उन्होंने इस फील्ड में ही अपना करियर बनाया। एक खबर के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने करवाई थी, जो क्रिकेटर राज सिंह के बहुत ही अच्छे दोस्त थे। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और राज एक-दूसरे से मिले और उन्हें एक ही नजर वाल प्यार हो गया। राज सिंह डूंगरपुर तो लता मंगेशकर के प्यार में इस कदर गिरफ्त थे कि वह इंडिया में होने वाले सभी लाइव क्रिकेट मैच की उन्हें फ्री टिकट दिलाते थे।

दोनों एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताते थे और हमेशा के लिए एक-दूजे को लाइफ पार्टनर बनाना चाहते थे। जब ये बात दोनों के घर वालों तक पहुंची तो महाराज महारावल लक्ष्मण सिंह और सिंगर के परिवार वालों दोनों ने इसका विरोध किया। राज भले ही भविष्य राजा नहीं थे, लेकिन उनके अंदर एक राजपूत घराने का खून था, वहीं लता मंगेशकर के माता-पिता भी चाहते थे कि वह मराठी लड़के से ही शादी करें। राज सिंह डूंगरपुर ने अपने घर वालों को मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। अंतत: उन्हें अपने प्यार की कुर्बानी देनी पड़ी। सिर्फ लता मंगेशकर ही नहीं, बल्कि राज सिंह डूंगरपुर ने भी कभी शादी नहीं की। हालांकि, वह जीवन भर एक दूसरे से जुड़े रहे।

Tag: #nextindiatimes #Entertainment #LataMangeshkar

RELATED ARTICLE

close button