28.6 C
Lucknow
Tuesday, April 1, 2025

भारत के इस राज्य में आता है सबसे ज्यादा भूकंप, रहस्यमई है वजह

डेस्क। म्यांमार (Myanmar) के कई शहरों में शनिवार को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे मरने वालों की संख्या 1600 से अधिक हो गई है। हालांकि लगातार म्यांमार में बचाव अभियान जारी है। बहरहाल क्‍या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्‍यादा भूकंप (earthquake) कहां आते हैं? भारत (India) में अब तक सबसे ज्‍यादा भूकंप आने की बात करें तो यह हिमालय पर्वत और इसके आसपास का इलाका है।

यह भी पढ़ें-धरती के नीचे रहस्य की 3 परतें, म्यांमार में आए भूकंप ने दिलाई 2015 की याद

पूर्वोत्तर भारत भूकंप (earthquake) के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र है। वहां भूगर्भीय हलचल जिससे भूकंप का खतरा बना रहता है। रिपोर्ट के अनुसार, करीब चार करोड़ वर्ष पहले भारतीय उपमहाद्वीप यहीं पर यूरेशियाई प्लेट से टकराया था और हिमालय पर्वत का निर्माण हुआ। यह हर साल एक सेंटीमीटर ऊपर ऊंचा उठ रहा है। इसी हलचल के कारण इस इलाके में अक्‍सर भूकंप आते रहते हैं। हिमालय और आसपास के भारत में पड़ने वाले हिस्‍से में कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, उत्तर-पश्चिमी राज्य आते हैं।

भूकंप (earthquake) का खतरा देश में हर जगह अलग-अलग है और इसी खतरे के हिसाब से देश को कई जोन में बांटा गया है। जैसे जोन- 1, जोन-2, जोन-3, जोन-4 और जोन-5। जोन-2 यानी सबसे कम खतरा और जोन-5 यानी सबसे ज्‍यादा खतरा। भूकंप के लिहाज से सबसे खतरनाक इलाके यानी जोन- 5 में गुजरात का कच्छ इलाका, उत्तरांचल का एक हिस्सा और पूर्वोत्तर के ज्यादातर राज्य शामिल हैं।

जोन- 4 में मुंबई, दिल्ली जैसे महानगर के अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी गुजरात, उत्तरांचल, उत्तर प्रदेश के पहाड़ी इलाके और बिहार-नेपाल सीमा के इलाके शामिल हैं। वहीं जोन-3 में केरल, बिहार, पंजाब, महाराष्ट्र, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का कुछ भाग आता है। जोन-2 में तमिलनाडु, राजस्थान और मध्यप्रदेश का कुछ हिस्सा, पश्चिम बंगाल और हरियाणा आते हैं और जोन-1 में पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और उड़ीसा के हिस्से आते हैं। इन इलाकों में भूकंप (earthquake) के खतरे सबसे कम होते हैं।

Tag: #nextindiatimes #earthquake #Myanmar

RELATED ARTICLE

close button