24 C
Lucknow
Saturday, March 21, 2026

ये है पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर नेता, जानिए कितनी है नेटवर्थ?

पश्चिम बंगाल। भारत निर्वाचन आयोग ने साल 2026 के सबसे बड़े चुनावी मुकाबले की घोषणा कर दी है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। लेकिन इसी क्रम में जान लेते हैं कि पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर नेता कौन सा है और उसकी नेटवर्थ कितनी है?

यह भी पढ़ें-जनगणना कराने में कितना आता है खर्च?

West Bengal विधानसभा में अमीरी के मामले में जंगीपुर से विधायक जाकिर हुसैन सबसे ऊपर काबिज हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जाकिर हुसैन की कुल घोषित संपत्ति लगभग 67 करोड़ रुपये है, जो उन्हें सूबे का सबसे धनी विधायक बनाती है। उनके बाद कस्बा विधानसभा क्षेत्र से अहमद जावेद खान का नंबर आता है, जिनकी नेटवर्थ 32 करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं जोरासांको से विवेक गुप्ता 31 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

बंगाल के चुनावी इतिहास में यह पहली बार देखा जा रहा है कि आधे से ज्यादा विधायक करोड़पति हैं। वर्तमान सदन के 291 विधायकों में से 152 विधायक यानी करीब 52 प्रतिशत विधायक करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। यदि सभी विधायकों की कुल संपत्ति को जोड़ दिया जाए, तो यह आंकड़ा 821.50 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। प्रति विधायक औसत संपत्ति की बात करें तो यह अब 2.82 करोड़ रुपये हो गई है।

अगर पार्टीवार करोड़पति विधायकों की बात करें तो तृणमूल कांग्रेस और BJP दोनों ही दलों में अमीर विधायकों की संख्या काफी अधिक है। चूंकि टीएमसी सत्ता में है और उसके पास सबसे ज्यादा विधायक हैं, इसलिए करोड़पतियों की लिस्ट में उनके नाम अधिक नजर आते हैं। हालांकि बीजेपी के भी कई विधायक आर्थिक रूप से काफी मजबूत श्रेणी में आते हैं।

Tag: #nextindiatimes #WestBengal #ElectionCommissionofIndia #Election

RELATED ARTICLE

close button