34.3 C
Lucknow
Saturday, June 21, 2025

ये है दुनिया की सबसे मनहूस मछली, जानें इससे क्यों डरती है दुनिया

डेस्क। समुद्रों (oceans) की गहराइयों में आज भी कई ऐसे रहस्यमयी जीव बसे हैं, जिनके बारे में इंसान बहुत कम जानता है। इन्हीं में से एक है ओरफिश (Oarfish), जिसे दुनिया ‘डूम्सडे फिश’ (Doomsday Fish) यानी ‘प्रलय की मछली’ के नाम से भी जानती है। इसकी झलक बहुत दुर्लभ होती है लेकिन जब भी ये सतह पर नजर आती है तो डर और अटकलों का सैलाब साथ लाती है।

यह भी पढ़ें-ये हैं दुन‍िया की सबसे खूबसूरत मछलियां, चाह‍िए होता है VIP ट्रीटमेंट

वैज्ञानिक भाषा में इसे रीगलेकस ग्लेस्नी (Regalecus Glesni) कहा जाता है। यह दुनिया की सबसे लंबी बोनी फिश में से एक है। आमतौर पर यह मछली समुद्र में 200 से 1000 मीटर यानी करीब 3300 फीट की गहराई में रहती है। इसकी वजह से इसे देख पाना लगभग दुर्लभ होता है। हालांकि जब यह दिखती है तो अपने साथ प्रलय की कहानियां लेकर आती है। इसका शरीर एकदम बर्फ की तरह सफेद दिखता है और इसका धड़ एकदम लाल नजर आता है।

जापान (Japan) में लोग इस मछली को मनहूस मानते हैं। उनका मानना है कि अगर यह मछली दिखती है तो देश में भूकंप या सुनामी आती है। बताया जाता है कि साल 2011 में यह मछली (Oarfish) दिखी थी, जिसके बाद भयानक सुनामी आई थी। इस प्राकृतिक आपदा में कई हजार लोगों की मौत हो गई थी। कई दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में भी ओरफिश के देखे जाने को लंबे समय से प्राकृतिक आपदाओं की कहानियों से जोड़ा जाता है। कुछ देशों में यह भी माना जाता है कि इस मछली के अचानक दिखने को एक चेतावनी जैसा देखा जाता है कि पृथ्वी जल्द ही हिल सकती है।

मरीन बायोलॉजिस्ट और वैज्ञानिक इन कहानियों पर यकीन नहीं करते हैं। उनका कहना है कि ओरफिश कई वजहों से सतह पर आ सकती है। उनका कहना है कि पहला वह घायल हो या बीमार हो। दूसरा समंदर के अंदर तेज बहाव या तूफानी धाराओं के कारण वो रास्ता भटककर ऊपर आ गई हो। तीसरा या वो अपनी जिंदगी के आखिरी क्षण में हो। इस पर वैज्ञानिकों ने शोध भी की है। 2019 में प्रशांत महासागर में एक अध्ययन किया गया था, जिसमें ओरफिश (Oarfish) के दिखने और भूकंप आने में कोई भी सीधा संबंध नहीं मिला।

Tag: #nextindiatimes #Oarfish #fish

RELATED ARTICLE

close button