20 C
Lucknow
Wednesday, March 18, 2026

ये है बांग्लादेश का सबसे अमीर शख्स, ईरान-इराक युद्ध तक से कमाया पैसा

ढाका। राजनीतिक अस्थिरता और अशांति के चलते बांग्लादेश इस समय पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है। क्या आप जानते हैं Bangladesh का सबसे अमीर शख्स कौन है, जिसे बांग्लादेश का मुकेश अंबानी तक कहा जाता है। इस शख्स का नाम है मूसा बिन शमशेर। दरअसल यह बांग्लादेश के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में पहचाना जाता है।

यह भी पढ़ें-क्या होता है मानवता के खिलाफ अपराध, जिसमें शेख हसीना को मिली सजा

मूसा बिन शमशेर, बांग्लादेश के सबसे अमीर शख्स और उद्योगपति हैं जिन्हें अक्सर ‘बांग्लादेश का मुकेश अंबानी’ भी कहा जाता है। मूसा बिन शमशेर, DATCO ग्रुप के फाउंडर हैं, यह कंपनी इंटरनेशनल हथियारों और पावर ब्रोकरेज का काम करती है। इस उद्योगपति का निक नेम प्रिंस मूसा है।

अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में मूसा बिन शमशेर की नेटवर्थ, 12 बिलियन डॉलर (1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) बताई गई है। हालांकि मुकेश अंबानी से नेटवर्थ की तुलना में यह काफी नीचे हैं क्योंकि मुकेश अंबानी की संपत्ति 10 लाख करोड़ है और उनकी कंपनी का मार्केट कैप 20 लाख करोड़ है। यह व्यक्ति बांग्लादेश के सबसे अमीर शख्स होने के साथ-साथ सबसे ज़्यादा विवादित शख्सियत भी है।

मूसा बिन शमशेर, DATCO ग्रुप के फाउंडर हैं, यह कंपनी है इंटरनेशनल हथियारों की ट्रेडिंग और मैन पावर ब्रोकरेज के काम में शामिल है। DATCO प्राइवेट लिमिटेड, जिसे पहले M/S DATCO और बाद में DATCO ग्रुप के नाम से जाना जाता था, एक मशहूर मल्टी ट्रेडिंग हाउस है जो बांग्लादेश में मैनपावर एक्सपोर्ट इंडस्ट्री में अग्रणी है, जिसकी स्थापना 1970 के दशक की शुरुआत में हुई थी। मूसा बिन शमशेर स्वयं को 1970-1980 के दशक में अंतरराष्ट्रीय हथियार डीलर बताया और दावा किया है कि ईरान-इराक युद्ध आदि से उन्होंने अरबों डॉलर कमाए। स्विस बैंक में उनकी बड़ी रकम जमा है, लेकिन यह विवादास्पद है।

Tag: #nextindiatimes #Bangladesh #MusabinShamsher

RELATED ARTICLE

close button