डेस्क। भारत के हर शहर की अपनी एक अलग पहचान है। कुछ शहर (Indian city) मंदिरों के लिए प्रसिद्ध हैं तो कुछ अपनी खासियत, जैसे पान, कारखाने, या नदियों के अनोखे संगम के लिए जाने जाते हैं। भारत में 4,000 से अधिक शहर हैं और हर शहर की अपनी अलग पहचान है। भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, और हर राज्य की अपनी राजधानी होती है, जहां से उसका प्रशासनिक काम होता है।
यह भी पढ़ें-क्या होता है और किन लोगों को मिलता है H1B वीजा?
क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा शहर है जो एक, दो नहीं बल्कि तीन राज्यों की राजधानी है? दरअसल यह शहर चंडीगढ़ है। चंडीगढ़ पंजाब, हरियाणा और एक केंद्र शासित प्रदेश होने की वजह से खुद की भी राजधानी है। आपको बता दें कि चंडीगढ़ दिल्ली से लगभग 243 किलोमीटर दूर उत्तर में है। यह पंजाब और हरियाणा दोनों के लिए एक राजधानी है और साथ ही यह एक केंद्र शासित प्रदेश भी है।

यह बात इसलिए दिलचस्प है क्योंकि चंडीगढ़ केंद्र सरकार के अंदर अपना खुद का एक प्रशासन रखता है और साथ ही यह दो बड़े राज्यों का प्रशासनिक केंद्र भी है। चंडीगढ़ कोई आम शहर नहीं है। इसे भारत का पहला नियोजित शहर कहा जाता है। साथ ही यह भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के सपनों का शहर भी कहा जाता है।

चंडीगढ़ को विश्व प्रसिद्ध स्विस फ्रांसीसी वास्तुकार ले कोर्बुसियर ने डिजाइन किया था। इन्होंने 1952 से 1959 तक पूरे 8 साल शहर के ढांचे को बनाने में बिताए। उनके डिजाइन में ज्योमेट्री के पैटर्न, चौड़ी सड़के और हरे भरे पार्क शामिल थे। यह शहर लगभग 65 साल से ज्यादा पुराना है लेकिन इसकी इमारतें आज भी अपने आधुनिक सुंदरता और मजबूती के साथ खड़ी हैं।
Tag: #nextindiatimes #Indiancity #Chandigarh