25 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

सिनेमाघरों में इस हॉरर फिल्म को देख मची थी चीख-पुकार, एक धोखे ने करा दी फिल्म हिट

एंटरटेनमेंट डेस्क। इंटरनेट के दौर की पहली ‘वायरल’ फिल्म, जिसने एक झूठी कहानी को ऐसे बेचा कि लोग उसे सच ही मान बैठे। आज बात उस horror film की, जिसने दुनिया को डराया भी और बॉक्स ऑफिस पर मुनाफे का गजब रिकॉर्ड बनाया, जिसे तोड़ना भी नामुमकिन लगता है।

यह भी पढ़ें-इस एक्टर के लिए वरदान के साथ अभिशाप बन गया ‘स्पाइ़डर मैन’ का किरदार

द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट, जो साल 1999 में रिलीज हुई और इस हॉरर फिल्म को बेहद कम बजट में बनाया गया था। पैरानॉर्मल एक्टिविटी पर बनी इस फिल्म का बजट करीब 35-50 लाख (लगभग) के बीच रहा। हालांकि फिल्म की कमाई ने हर किसी के होश उड़ाए थे। इस फिल्म का बजट जितना कम था तो वहीं कमाई उतने ही होश उड़ाने वाली थी।

इस फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा राज इसकी मार्केटिंग थी। मेकर्स ने ऐसा मास्टर प्लान खेला कि जिसके चलते ये फिल्म हिट हो गई। 1999 में जब इंटरनेट नया था, मेकर्स ने एक वेबसाइट बनाई और वहां लिखा कि ये तीन छात्र सच में गायब हो गए हैं और पुलिस को उनकी ये फुटेज मिली है। लोगों को लगा कि यह सच्ची घटना है।

फिल्म के एक्टर्स को ‘लापता’ या ‘मृत’ घोषित कर दिया गया था, जिससे फिल्म देखने वालों के पसीने छूट गए। कम बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म का अंत इतना अचानक और खौफनाक था कि लोग सिनेमाघरों में चीख पड़े थे। पूरी फिल्म ही इनके द्वारा रिकॉर्ड किए गए कैमरे की फुटेज के रूप में दिखाई गई है। फिल्म की कहानी तीन फिल्ममेकिंग स्टूडेंट्स हीदर, माइकल और जोशुआ के इर्द गिर्द घूमती है। ये तीनों जंगल में खो जाते हैं फिर शुरू होता है खौफ का सिलसिला।

Tag: #nextindiatimes #horrorfilm #Entertainment

RELATED ARTICLE

close button