18 C
Lucknow
Thursday, January 1, 2026

इस हॉलीवुड स्टार ने 14 साल की उम्र में सड़कों पर देखे थे दंगे, बनी फिल्म तो कांप गई रूह

एंटरटेनमेंट डेस्क। Hollywood स्टार टायरीज डार्नेल गिब्सन को दुनिया भर में एक ऐसे कलाकार के रूप में जाना जाता है जिन्होंने एक्टिंग और म्यूजिक दोनों में अपनी अलग पहचान बनाई। टायरीज का बचपन काफी स्ट्रगल से भरा रहा। वे लॉस एंजेलिस के वॉट्स इलाके में पले-बढ़े, जिसे अमेरिका के डिफिकल्ट सोशल एरियाज़ में गिना जाता है।

यह भी पढ़ें-ये है दुनिया का सबसे मनहूस गाना, ले चुका है 100 से ज्यादा लोगों की जान

1990 के दशक में एक कोका-कोला ऐड से उन्हें पहली बार काफी पहचान मिली। इसके बाद उनका इंटरेस्ट म्यूजिक की ओर गया और 1998 में उन्होंने अपना पहला आर एंड बी एल्बम टायरीज रिलीज किया, जो काफी सफल रहा। एक्टिंग के साथ-साथ वे एक सफल सोल और आर एंड बी सिंगर भी रहे हैं और कई ग्रैमी नॉमिनेशन का हिस्सा बन चुके हैं।

हॉलीवुड में टायरीज गिब्सन की असली पहचान एक्शन फिल्मों से बनी। वर्ष 2001 में जॉन सिंगलटन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बेबी बॉय’ में उनके रोल को क्रिटिक्स ने सराहा। इसके बाद वे ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा बने, जहां उन्होंने रोमन पीयर्स का किरदार निभाया। यह किरदार हास्य, दोस्ती और एक्शन के अनोखे मिश्रण के कारण दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ।

गिब्सन ने ‘1992’ नाम की फिल्म में काम किया था, एक ऐसी फिल्म जिसमें काम करते वक्त इनकी रूह कांप गई थी। जानते हैं क्यों? क्योंकि ये एक दंगे पर बनी फिल्म थी जो लॉस एंजिल्स दंगों पर बेस्ड थी। गिब्सन ने बताया था कि उनकी चुनौती बड़ी थी। उन्होंने बताया था कि दंगे इन्होंने अपने सामने होते हुए देखे थे। तब वो महज 14 साल के थे। उन्होंने सड़कों पर लूटपाट, दंगे और विरोध प्रदर्शन देखा था, और फिल्म करते वक्त वो सब मंजर आंखों के आगे तैर गया था।

Tag: #nextindiatimes #Hollywood #Entertainment #TyreseDarnellGibson

RELATED ARTICLE

close button