35.4 C
Lucknow
Sunday, May 4, 2025

2 साल की उम्र से ही मॉडलिंग कर रही ये हॉलीवुड स्टार, चौंका देगी नेटवर्थ

एंटरटेनमेंट डेस्क। अमेरिकी फैशन मॉडल (fashion model) और टेलीविजन आर्टिस्ट गिगी हदीद (Gigi Hadid) ने आज सोशल मीडिया पर अपनी एक खास तस्वीर से अपने और ब्रैडली कूपर (Bradley Cooper) के साथ अपने रिश्ते से पर्दा उठा दिया है। गिगी हदीद का जन्मदिन 23 अप्रैल को होता है, लेकिन उन्होंने आज Instagram पर अपने 30वें जन्मदिन की कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कई सेलेब्स नजर आए। साथ ही इन तस्वीरों के साथ एक तस्वीर ऐसी भी है, जिसमें गिगी और ब्रैडली एक-दूजे को किस करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-दादा ने 5 अरब की संपत्ति से किया बेदखल, अब करोड़ों की मालकिन हैं पेरिस हिल्टन

इस तस्वीर से उनका रिश्ता साफ हो गया है कि वाकई में दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। गिगी हदीद (Gigi Hadid) अमेरिका की एक सुपर मॉडल और टेलीविजन पर्सनालिटी हैं। गिगी का नाम दुनिया की पॉपुलर मॉडल्स में गिना जाता है। उनका जन्म 23 अप्रैल 1995 को हुआ था। हैरान करने वाली बात ये है कि गिगी ने 2 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी।

बताया जाता है कि ब्रिटिश फैशन काउंसिल ने गिगी को साल 2016 में इंटरनेशनल मॉडल ऑफ द ईयर का खिताब मिला था। यही नहीं साल 2013 में गिगी (Gigi Hadid) ने न्यूयॉर्क फैशन वीक दुनिया की टॉप मॉडल्स की लिस्ट में अपना नाम शामिल किया। गिगी की नेट वर्थ (Gigi’s net worth) 30 मिलियन डॉलर है, जो किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है।

इसके अलावा पर्सनल लाइफ की बात करें तो गिगी (Gigi Hadid) ने इंटरनेशनल सिंगर जेन मलिक को डेट करना शुरू किया और खूब सुर्खिया बटोरीं। दोनों ने काफी सालों तक एक दूसरे को डेट किया। साल 2020 में दोनों एक बेटी के माता पिता बने। साल 2021 में गिगी की मां के खिलाफ उनके पति जेन मलिक ने वॉयलंस की याचिका दायर की; जिसमें उनकी मां को दोषी पाया गया था। इसके बाद ही कपल अलग हो गए थे। इसके बाद गिगी और ब्रैडली की जोड़ी को पहली बार अक्टूबर 2023 में एक साथ देखा गया था।

Tag: #nextindiatimes #Hollywood #GigiHadid

RELATED ARTICLE

close button