23 C
Lucknow
Monday, February 16, 2026

एक्शन सीन के बीच हीरो का कान खा गई थी ये हीरोइन, उड़ गए थे लोगों के होश

एंटरटेनमेंट डेस्क। बात करीब 19 साल पहले की है, जब एक फिल्म की शूटिंग हो रही थी। एक्शन सीक्वेंस होना था। डायरेक्टर ने साफ-साफ कह दिया था कि उन्हें सीन में रियलिज्म यानी सब कुछ रियल लगना चाहिए लेकिन उन्हें क्या पता था कि डायरेक्टर का ऐसा कहते ही हीरो और हीरोइन अपने किरदार में इस कदर डूब जाएंगे कि कांड ही हो जाएगा।

यह भी पढ़ें-इस एक्टर की मौत से पहले ही शोक मना रहे थे दोस्त, वजह सुन लगेगा झटका

यह हीरोइन कोई और नहीं बल्कि Jennifer Garner हैं।हाल ही में जेनिफर ‘द लास्ट थिंग ही टोल्ड मी’ के पैनल में शामिल हुईं, जहां उन्होंने एक फिल्म के सेट से दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। हाल ही में जेनिफर गार्नर ने 2007 में आई एक्शन थ्रिलर ‘किंगडम’ के एक्शन सीक्वेंस से जुड़ा किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक्टर और स्टंटमैन साला बेकर के कान काट लिए थे।

उन्होंने बताया कि रियलिज्म दिखाने के लिए डायरेक्टर ने उनसे कहा था कि सर्वाइव रहने के लिए कुछ भी करो। किस्सा शेयर करते हुए हॉलीवुड एक्ट्रेस ने आगे कहा, “उन्होंने भी ऐसा किया और मैंने भी। मैं किसी तरह उनके पीठ पर चढ़ गई। मैंने उनका कान काट लिया। हमारे पास उनकी एक तस्वीर है जिसमें उनके कान का एक टुकड़ा गायब है क्योंकि हम मजाक नहीं कर रहे थे।”

साला और जेनिफर ने ‘द लास्ट थिंग ही टोल्ड मी’ में दोबारा साथ काम किया। जब दोनों शूटिंग कर रहे थे, तब क्रू को चिंता होने लगी थी। क्रू ने तो साला बेकर से कहा था कि वह एक्ट्रेस से थोड़ा सावधान रहें। फिर एक्ट्रेस ने भी मजाकिया अंदाज में कहा था कि न एक्टर सावधान होंगे और ना वो। जेनिफर की ये बात सुनकर उनके को-स्टार निकोलज कोस्टर भी हैरान रह गए थे।

Tag: #nextindiatimes #JenniferGarner #Hollywood

RELATED ARTICLE

close button