19 C
Lucknow
Saturday, January 24, 2026

इस फिल्ममेकर की सास ने मारा था श्रीदेवी को घूंसा, अनिल शर्मा को जड़ा था थप्पड़

एंटरटेनमेंट डेस्क। आज हम आपको एक ऐसी ही शख्सियत से मिलवाने जा रहे हैं, जिनका रुआब कुछ अलग ही था। उन्होंने ‘गदर’ के डायरेक्टर अनिल शर्मा को थप्पड़ मारने से लेकर जान्हवी कपूर की मां Sridevi को बेइज्जत करने और विनोद खन्ना की छीछालेदर करने तक से सुर्खियां बटोरी थी।

यह भी पढ़ें-ये है Bollywood की सबसे पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस, नेटवर्थ में कैटरीना भी पीछे

जिस हस्ती की बात हम कर रहे हैं, उनका नाम सत्ती शौरी है। उनका साल 2016 में निधन हो गया था। वह फिल्ममेकर बोनी कपूर की सास हैं। अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर की नानी हैं। इन्होंने फिल्म ‘फरिश्ते’ प्रोड्यूस्ड की थी और टीवी सीरीज ‘शीशा’ भी बनाया था। इनकी ही बेटी मोना शौरी थीं, जिनकी बेटी की लाइफ में सौतन बनकर श्रीदेवी आई थीं।

बताया जाता है कि जब श्रीदेवी की कोख में जान्हवी कपूर थीं, तब सत्ती शौरी ने उनके पेट पर घूंसा मार दिया था। खबरों के मुताबिक, अर्जुन कपूर की मां मोना का बोनी कपूर से रिश्ता था। दोनों शादीशुदा थे लेकिन फिर एक्ट्रेस की एंट्री हुई और उन्होंने शादी कर ली। अब सत्ती अपनी बेटी के साथ हुए अन्याय से खफा थीं। एक बार जब एक्ट्रेस और उनके पति जुहू के एक फाइवस्टार होटल में कॉफी पी रहे थे, वहां सत्ती शौरी आ धमकी और उन्होंने जान्हवी की मां के पेट में घूंसा मारने की कोशिश की थी।

एक फिल्म की मेकिंग के दौरान सत्ती और अनिल के बीच विवाद की खबर आई थी। सत्ती शौरी ने निर्देशक पर फिल्म समय पर पूरी न करने का आरोप लगाया था और शूटिंग के बीच में ही उनको थप्पड़ भी मार दिया था। इंटरव्यू में थप्पड़ मारने वाली बात प्रोड्यूसर ने सही बताई थी, ‘मैंने उसे डायरेक्टर के तौर पर नहीं, बल्कि उसे अपना बच्चा समझकर मारा था।’

Tag: #nextindiatimes #Sridevi #Entertainment

RELATED ARTICLE

close button