30 C
Lucknow
Tuesday, September 17, 2024

इस देश की सुंदरी के सिर सजा मिस वर्ल्ड 2024 का ताज, इस नंबर पर रहा भारत

Print Friendly, PDF & Email

डेस्क। 71वें मिस वर्ल्ड (Miss World 2024) का ग्रैंड फिनाले 9 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। भारत को पूरे 28 साल बाद इस शानदार इवेंट की मेजबानी करने का मौका मिला। मिस वर्ल्ड 2024 (Miss World 2024) का खिताब इस बार चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा (Krystyna Piejkova) के सिर पर सजा है।

यह भी पढ़ें-ISRO ने फिर रचा इतिहास, INSAT-3DS सफलतापूर्वक लांच

वहीं लेबनान की यास्मीना फर्स्ट रनर अप रही हैं। क्रिस्टीना पिजकोवा (Krystyna Piejkova) को मिस वर्ल्ड 2023 पोलैंड की करोलिना बिलावस्का ने ताज पहनाया। मिस वर्ल्ड (Miss World 2024) फिनाले में भारत को रिप्रजेंट कर रही सिनी शेट्टी ने टॉप 8 तक अपनी जगह बनाई। इसके बाद वह टॉप 4 से बाहर हो गई थीं। इस ग्रैंड इवेंट को करण जौहर और फिलीपींस की मिस वर्ल्ड (Miss World) 2013 मेगन यंग ने होस्ट किया।

(Miss World 2024) टॉप 4 में मिस त्रिनिदाद एंड टोबैगो, मिस बोत्सवाना, मिस चेक रिपब्लिक और मिस लेबनान ने अपनी जगह बनाई थी। मिस वर्ल्ड 2024 (Miss World 2024) के ग्रैंड फिनाले में सिंगर शान ने अपना गाना ‘तू आज की नारी’ गाकर रंग जमा दिया। बता दें कि इस गाने को सिंगर ने खुद ही कंपोज किया है। वहीं शान के अलावा फिनाले में टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने भी परफॉर्मेंस दी। नेहा कक्कड़ ने ‘काला चश्मा’ गाना गाया, तो टोनी ने ‘धीमे-धीमे’ गाकर महफिल में रंग जमाया।

मिस वर्ल्ड फिनाले 2024 (Miss World 2024) को इस बार 12 जजों के एक पैनल ने जज किया है। इसमें एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) और पूजा हेगड़े, फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala), एक्ट्रेस और सोशल वर्कर अमृता फडणवीस, विनीत जैन, क्रिकेटर हरभजन सिंह, मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की सीईओ जूलिया मॉर्ले सीबीई, जर्नलिस्ट रजत शर्मा, समेत कई लोग शामिल हैं।

Tag: #nextindiatimes #MissWorld2024 #KrystynaPiejkova

RELATED ARTICLE

close button