29.4 C
Lucknow
Monday, August 25, 2025

Bigg Boss 19 की ये हसीना शादी से पहले ही हो गई थी प्रेग्नेंट, कुमार सानू से था अफेयर

एंटरटेनमेंट डेस्क। Bigg Boss Season 19 का आगाज हो गया है। इस बार सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो में कुल 16 सदस्यों ने एंट्री मारी है। इनमें से एक फीमेल कंटेस्टेंट के बारे में काफी चर्चा हो रही है, जिसका बड़ा कारण उनकी रोचक निजी जिंदगी है। शादी से पहले प्रेग्नेंट होने के चलते ये कंटेस्टेंट Kunickaa Sadanand काफी विवादों में रही थी।

यह भी पढ़ें-गुफाएं, हवामहल और…Bigg Boss 18 के घर की पहली झलक आई सामने

दरअसल वह कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) हैं। कुनिका बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रही हैं और सलमान की अजीज दोस्त हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि वह अपनी दूसरी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं और उनके एक बेटी हुई थी। बता दें कि अभय कोठारी से तलाक के बाद अभिनेत्री ने एक अमेरिकी शख्स के साथ दूसरी शादी रचाई थी।

गौर करने वाली बात है कि कुनिका (Kunickaa Sadanand) की दोनों शादियां पूरी तरह असफल रही थीं और दोनों से तलाक हो गया था। बता दें कि कुनिका सदानंद सुपरस्टार सलमान खान संग प्यार किया तो डरना क्या और हम साथ-साथ हैं जैसी कई मूवीज में नजर आ चुकी हैं। साल 1988 में लो बजट फिल्म कब्रस्तान से कुनिका ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद से 37 सालों में उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है।

सिर्फ दो शादियां ही नहीं बल्कि कुनिका सदानंद की लव लाइफ काफी चर्चा में रही हैं। दरअसल गायक कुमार सानू और कुनिका के अफेयर के चर्चे काफी रहे थे। उस वक्त सानू शादीशुदा थे और कुनिका सदानंद उन्हें डेट कर रही थीं। अभिनेत्री के नाम पर एक ये भी बड़ा विवाद भी जुड़ा हुआ है।

Tag: #nextindiatimes #KunickaaSadanand #BiggBossSeason19 #SalmanKhan

RELATED ARTICLE

close button