एंटरटेनमेंट डेस्क। 70-80 के दशक में नई actress का आने का दौर एकदम से शुरू हुआ था। उस दौर में पहले से ही कई हीरोइन्स स्टारडम के शिखर पर थीं और इसी बीच कुछ नई एक्ट्रेसेस आईं, जिन्होंने सिनेमा की परिभाषा बदली। इसी बीच 5 फीट 8 इंच की एक लंबी हसीना ने सिनेमा का समीकरण बदल दिया।
यह भी पढ़ें-कभी ऑटो का किराया देने के लिए नहीं थे पैसे, फिर राजपाल यादव ने ऐसे बनाई पहचान
जिस एक्ट्रेस की आज हम बात कर रहे हैं, वो हैं Sonu Walia। वही सोनू वालिया, जिन्होंने सिनेमा के पर्दे पर आकर खूब चर्चा बटोरी तो वहीं उनके करियर में एक वक्त वो आया को बिल्कुल गुमनाम हो गईं और उन्होंने इसके आरोप इंड्स्ट्री के तीनों खान्स पर लगाए। सोनू वालिया का जन्म 19 फरवरी 1964 को नई दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था।
सोनू ने साइकोलॉजी में डिग्री हासिल की, साथ ही वो जर्नलिज्म की भी स्टूडेंट रहीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद सोनू मॉडलिंग में करियर बनाने के चलते इसी फील्ड में आ गईं। इसी बीच उन्होंने साल 1985 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। खूबसूरत और लंबी होने के चलते सोनू वालिया के पास ये खिताब आसानी से आ गया। साल 1988 में सोनू वालिया फिल्म खून भरी मांग में नजर आईं।

उस दौर में ज्यादा लंबी हीरोइनें नहीं हुआ करती थीं, लेकिन सोनू की लंबाई अच्छी खासी थी। ऐसे में सोनू वालिया के साथ काम करने से लोग कतराते थे। दरअसल उस दौर में आमिर खान,सलमान खान,शाहरुख खान समेत कई स्टार्स थे, जो सोनू के साथ काम करने से कतराते थे। शादी के बाद वो पति के साथ विदेश शिफ्ट हो गईं लेकिन साल 2009 में उनके पति का निधन हो गया और इसके बाद वह फिर से अकेली पड़ गईं।
Tag: #nextindiatimes #actress #Entertainment




