21 C
Lucknow
Sunday, October 19, 2025

हेलेन से होती थी इस एक्ट्रेस की तुलना, अक्षय कुमार की थीं पहली डांसिंग गुरू

एंटरटेनमेंट डेस्क। हाल ही में जानी मानी एक्ट्रेस Madhumati का निधन हो गया है। मधुमती एक शानदार अभिनेत्री होने के साथ साथ एक अच्छी डांसर भी थीं। मधुमती का जन्म साल 1938 में महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत एक डांसर के तौर पर की थी। 1957 में अपने करियर को शुरू किया था।

यह भी पढ़ें-मोटी कहकर निकाली गईं थी सोनाक्षी सिन्हा, फिल्मों से ज्यादा इसलिए चर्चा में रहीं एक्ट्रेस

मधुमती के पिता पेशे से जज थे लेकिन मधुमती का रुझान शुरू से ही डांस और एक्टिंग की तरफ ही था। बचपन से ही उन्होंने भरतनाट्यम, कथक, मणिपुरी और कथकली समेत कई नृत्य शैलियों को सीखा। इसके बाद उन्होंने सालों तक लोगों को ये सब सिखाया भी। नृत्य के साथ साथ उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया।

मधुमती जब फिल्मी दुनिया में आईं तो उनके लिए डांस मानो जीने-मरने के लिए बराबर था। डांस के लिए वो कुछ भी करने को तैयार रहती थीं। कहा जाता है कि जब वो सिनेमा में आईं तो उस वक्त कैब्रे क्वीन के नाम से मशहूर हेलेन पहले से ही इंडस्ट्री में बड़ा नाम थीं। लेकिन मधुमती की तुलना हेलेन से होती थी। हालांकि दोनों के लुक और बाकी चीजें काफी मिलती-जुलती थीं। उन्होंने खुद एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि, ‘हेलेन जी मेरी सीनियर थीं। हम दोनों की काफी चीजें मिलती जुलती थीं, इसलिए अक्सर लोग हमारी तुलना करते थे। लेकिन इससे हम दोनों को कोई कभी फर्क नहीं पड़ा।’

आपको बता दें कि, मधुमती की शादी महज 19 साल की शादी में हो गई थी। उन्होंने 4 बच्चों के पिता मनोहर दीपक से शादी की थी। हालांकि मनोहर दीपक पहले से ही शादीशुदा थे। लेकिन आज उनके जाने से उनके फैंस और चाहने वाले काफी दुखी हैं।

Tag: #nextindiatimes #Madhumati #Entertainment #AkshayKumar

RELATED ARTICLE

close button