एंटरटेनमेंट डेस्क। नई वेब सीरीज और मूवीज ओटीटी पर आते ही कमाल करती हैं। जिनमें से कुछ ऐसी होती हैं, जो अपनी बेहतरीन कहानी से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। ऐसी ही एक सीरीज को हाल ही में ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। 7 एपिसोड वाली ये वेब सीरीज ओटीटी पर आते ही नंबर-1 की कुर्सी पर ट्रेंड कर रही है।
यह भी पढ़ें-जब अजीब लिरिक्स वाले गाने हुए सुपरहिट, लिस्ट में किशोर कुमार का भी गीत
सीरीज की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है, जो आपका भरपूर मनोरंजन करेगी। इस सीरीज का पहला सीजन 2 साल पहले 2024 में OTT पर आया था और अब इसका दूसरा सीजन रिलीज किया गया है, जिसे ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।
जिस वेब सीरीज के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, वह भारतीय राजनीति और आजादी के मुद्दे को दर्शाती है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे आजाद भारत की लड़ाई के दौरान पाकिस्तान बना और भारत का विभाजन हुआ। इसमें पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार बल्लभ भाई पटेल और महात्मा गांधी जैसे कई भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के किरदारों की झलक देखने को मिलती है।

यहां बात फ्रीडम एट मिडनाइट सीजन 2 (Freedom At Midnight 2) की जा रही है, जिसे बीती 9 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव (Sonyliv) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। सीरीज 7 एपिसोड मस्ट वॉच हैं, अगर आपको बारीकी से देश के इतिहास के बारे में जानना है। फ्रीडम एट मिडनाइट का पहला सीजन ऑडियंस को काफी पसंद आया था और वे लंबे समय से इसके सेकंड सीजन का इंतजार कर रहे थे। अब फ्रीडम एट मिडनाइट 2 को ओटीटी पर रिलीज किया गया है तो इसने अपनी कहानी से हर किसी को प्रभावित किया है।
Tag: #nextindiatimes #FreedomAtMidnight2 #OTT




