30 C
Lucknow
Tuesday, February 24, 2026

55 अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म ने हिला दिया था बॉलीवुड, हीरोइन ने ली थी 11 रु. फीस

एंटरटेनमेंट डेस्क। आज से करीब 12 साल पहले पर्दे पर एक ऐसी बायोग्राफिकल मास्टरपीस उतरी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की। साथ ही एक-दो नहीं बल्कि 55 पुरस्कार अपने नाम किए। आज भी वह फिल्म एक मिसाल मानी जाती है। हम बात कर रहे हैं साल 2013 की ‘भाग मिल्खा भाग’ की।

यह भी पढ़ें-आतंकियों ने किया था इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के पिता को अगवा, फिर कर दी हत्या

इस फिल्म के पीछे की कास्टिंग स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम दिलचस्प नहीं है। Bollywood में जहां एक्ट्रसेस करोड़ों की डिमांड करती हैं, वहीं सोनम कपूर ने इस फिल्म के लिए केवल 11 रुपये की फीस ली थी। हालांकि उनका किरदार छोटा था, लेकिन उनकी सादगी और फरहान के साथ उनकी केमिस्ट्री ने कहानी में जान फूंक दी थी।

फिल्म में मिल्खा की बहन ‘इसरी कौर’ का किरदार निभाने वाली दिव्या दत्ता ने शुरुआत में यह रोल करने से साफ मना कर दिया था। इसकी वजह बड़ी दिलचस्प थी। दिव्या का उस समय फरहान अख्तर पर जबरदस्त क्रश था। वे पर्दे पर उनकी बहन नहीं बनना चाहती थीं।

फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह बनने के लिए अपना खून-पसीना एक कर दिया था। उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर खुद मिल्खा सिंह भी दंग रह गए थे। 30 करोड़ के साधारण बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज होते ही रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। भारत में फिल्म ने 108 करोड़ का नेट बिजनेस कर सुपरहिट हो गई। वहीं दुनिया भर में फिल्म की कुल कमाई 168 करोड़ तक हुई थी।

‘भाग मिल्खा भाग’ केवल कमाई तक सीमित नहीं रही। इस फिल्म को जबरदस्त सराहना मिली।इस फिल्म ने 2 नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए, जबकि फरहान अख्तर ने बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता। आईएमडीबी के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने कुल 55 पुरस्कार जीते।

Tag: #nextindiatimes #Bollywood #Entertainment

RELATED ARTICLE

close button