29.1 C
Lucknow
Sunday, February 22, 2026

सिद्धार्थनगर में चोरों का तांडव, एक ही रात में दो घरों में बड़ी चोरियां

सिद्धार्थनगर। पिछले दिनों जिले के डुमरियागंज में नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास को चोरों ने निशाना बनाया था। इस हाई-प्रोफाइल मामले के बाद अब चोरों ने एक ही रात में दो घरों में बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया है; जिसके बाद सिद्धार्थनगर जिले की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है।

यह भी पढ़ें-डुमरियागंज चेयरमैन के घर चोरी का अब तक खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल

बता दें कि Siddharthnagar ज़िले में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बेखौफ चोर आए दिन घटनाओं को अंजाम देकर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दे रहे हैं, जिससे आम जनता में दहशत का माहौल है। ताज़ा मामला डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सिकहारा गांव का है, जहां चोरों ने एक ही रात दो घरों को निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपये के जेवरात और 15 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया।

पीड़ितों का आरोप है कि वारदात के बाद जब ग्रामीणों ने चोरों का पीछा करने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बरकरार है। वहीं दूसरी तरफ लगातार हो रही चोरी और फायरिंग की घटनाओं से ग्रामीण सहमे हुए हैं।

पिछले महीने भी डुमरियागंज में नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास से चोर करीब 15 लाख रुपये की नकदी और कीमती सामान समेट ले गए थे। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में चोरों को बेखौफ तरीके से घर के अंदर आते-जाते और चोरी करते हुए साफ देखा जा सकता था। फिलहाल लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #Crime

RELATED ARTICLE

close button