40.2 C
Lucknow
Tuesday, April 8, 2025

‘ये भी काट रहे अंगूठा…’, संसद में राहुल गांधी ने BJP पर कसा तंज

नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज संसद में संविधान पर चर्चा के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने महाभारत का जिक्र कर एकलव्य और द्रोणाचार्य का कहानी सुनाई। राहुल ने इसी के साथ हाथरस का भी जिक्र किया और कहा कि BJP के राज में बालात्कारी खुले घूम रहे हैं और पीड़ित डर के साए में जी रहे हैं।

यह भी पढ़ें-‘संविधान पर चर्चा’ के दौरान सरकार पर बरसे अखिलेश; उठाया चीन सीमा विवाद

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि जैसे एकलव्य का गुरू न बनने की बात कहकर भी द्रोणाचार्य ने उनका हुनर छीनने के लिए गुरुदक्षिणा में अंगूठा कटवा लिया था। वैसे ही भाजपा आज हिंदुस्तान के युवाओं का अंगूठा काट रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महाराष्ट्र में अदाणी को धारावी प्रजेक्ट देकर युवाओं से उनका रोजगार छीना है। उन्होंने कहा कि BJP ने छोटे कामगारों का हक छीनकर उनका अंगूठा काटा है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने संविधान पर अपनी बात रखते हुए कहा कि सावरकर ने हमारे संविधान पर सवाल उठाए थे और कहा था कि इसमें कुछ भी भारतीय नहीं है। उन्होंने कहा कि सावरकर ने कहा था कि भारत के संविधान की सबसे बुरी बात है कि उसमें कुछ भी भारतीय नहीं है। राहुल (Rahul Gandhi) ने कहा की सावरकर मनुस्मृति के साथ संविधान को बदलना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि क्या अब भाजपा सावरकर की बात को सही ठहराएगी। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा में संविधान पर चल रही बहस का जवाब दे सकते हैं। इससे एक दिन पहले कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने BJP पर संविधान को संघ की नियम पुस्तिका ‘संघविधान’ बनाने का आरोप लगाया था। बता दें कि बीते दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संविधान पर चर्चा की शुरुआत की थी।

Tag: #nextindiatimes #BJP #RahulGandhi

RELATED ARTICLE

close button