मेष:शुक्र के प्रभाव से मेष राशि के जिन लोगों काम अभी तक अटका हुआ था, उन्हें भरपूर लाभ मिल सकता है। इस समय में जो लोग पैसों की कमी से जूझ रहे थे, उन्हें भी लाभ मिल सकता है। नौकरी पेशा लोगों के लिए यह समय करियर में आगे बढ़ने का है। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आज तृतीय प्रमुख पराक्रम भाव में चन्द्रमा का प्रबल योग बन रहा है।
वृषभ :आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सुकून मिलेगा। कानूनी विवाद में विजय, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोरथ सिद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।
मिथुन :आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी रचनात्मक और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आयेंगी, अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।
कर्क :आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात्रि में विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है।
सिंह : सिंह राशि राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुख और उत्साहवर्धक रहेगा। आपकी राशि के स्वामी आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करेंगे। आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन धर्म अध्यात्म के मामले पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रूकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा।
कन्या:कन्या राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज शुभ रहने वाला है। आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात चल सकती है, जिसके कारण परिवार में कुछ शुभ और मांगलिक आयोजनों पर भी चर्चा होगी। आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आये इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा।
तुला: तुला राशि के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपकी राशि में चंद्रमा का प्रवेश होने वाला है। ऐसे में आज आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में किया गए आपका प्रयास सफल होगा। आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। ज़मीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।
वृश्चिक :मंगल की वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव वाला रह सकता है। आपको आज सेहत के मामले में भी अपना ध्यान रखना होगा। आपके रूखे व्यवहार के कारण आपके परिवार के सदस्यों को आपसे कुछ परेशानी हो सकती है। माली हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। ऐसे में कार्यशील रहें। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।
धनु: आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठायें तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।
मकर :आज का दिन सामान्य है। भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचायेगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है।
कुंभ :आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खानपान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें। कुंभ राशि के जातक पिछले कुछ समय से परेशानियों में चल रहे थे लेकिन अब शुक्र के प्रभाव से परेशानियों से बाहर आने का समय शुरू हो चुका है।
मीन:आज का दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)




