29 C
Lucknow
Monday, March 23, 2026

इन राशियों की किस्मत की बदलेगी चाल, जरूर पढ़ें अपना राशिफल

मेष:मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, दिन के पहले भाग में आपको कुछ उलझन और मानसिक तनाव मिल सकता है। लेकिन दिन का दूसरा भाग आपका सुखद और रोमांटिक बीतेगा। संतान की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। आप आज विदेशी क्षेत्र से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। कोई महत्वपूर्ण काम आपका दिन के दूसरे भाग में पूरा होगा। सुख साधनों के मिलने का भी संयोग बना है। सेहत के के मामले में आपका दिन सामान्य रहेगा।

वृषभ :वृषभ राशि के लागो के लिए आज का दिन अनुकूल और लाभदायक रहेगा आपके लिए आज दिन का दूसरा भाग सुख का संयोग बना रहा है। दिन के पहले भाग में आपको आज साहसिक फैसले से फायदा होगा। आप धातु के कारोबार में आज लाभ पाएंगे। नौकरी में आपको आज सहकर्मियों विशेष तौर पर विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप आज बिजनेस में अपना फंसा हुआ धन पाने से प्रसन्न हो सकते हैं। आपको आज लव लाइफ के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह का संयोग बनेगा। 

मिथुन :मिथुन राशि के जातक आज अपनी बुद्धि और योजना से लाभ प्राप्त कर सकते है। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आप आज बैंकिंग और सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता पाएंगे। आपको आज बिजनेस में लाभ मिलेगा। जो लोग तांबा और सोने के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको आज अच्छा मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी योजना का फायदा मिलेगा। किसी सहकर्मी की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। आप आज मनपसंद भोजन का आनंद ले पाएंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी, एहतियात के तौर पर आपको आज तैलीय और मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए।

कर्क :कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर लग्न उपरांत दूसरे भाव में होगा। ऐसे में आपको आज आर्थिक रूप से लाभ मिलने का संयोग बना हुआ है। दिन के पहले भाग में आप कुछ भावुक और विचलित हो सकते हैं। किसी सगे संबंधी की वजह से आपको मानसिक तनाव और कष्ट हो सकता है लेकिन दिन का दूसरा भाग आज आपको खुशी प्रदान करेगा। पूर्व में किया हुआ निवेश भी आपको आज लाभ दिला सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। माता से भी आप आज स्नेह और सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। 

सिंह :सिंह राशि के जातकों को आज दिन के पहले भाग में बड़े फैसले लेने से बचना चाहिए। आपको आज सेहत में नरमी और मानसिक तनाव मिल सकता है। पिता की ओर से भी आपको आज चिंता और परेशानी हो सकती है। दिन के दूसरे भाग में आपको आज कुछ अचानक बनने वाली परिस्थिति की वजह से मानसिक कष्ट हो सकता है। आर्थिक मामलों में आज आपको सतर्क रहना होगा। आज दूसरों पर अधिक भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। बड़े भाई से आज वाद विवाद से बचेंगे तो फायदा होगा। चिकित्सा और रसायन से संबंधित काम करने वाले जातकों को आज फायदा हो सकता है।

कन्या: कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन मानसिक उलझन भरा रहेगा। आपको आज सिरदर्द और सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है। आपको मौसम का ध्यान रखते हुए खानपान अपनाना चाहिए। आर्थिक मामलों में लाभ के साथ आज खर्च का भी संयोग बना रहेगा। कोई बनता काम भी आज आपका अटक सकता है जिससे आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। बिजनेस में आज आपको वाणी पर संयम रखना होगा। लेनदेन में आप आज सतर्कता बरतें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

तुला:तुला राशि के जातकों को आज आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप दीर्घकालीन निवेश भी आज कर सकते हैं। सेहत के मामले में आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप सक्रिय रहकर अपना काम कर पाएंगे। आपका फंसा हुआ धन भी आपको आज मिल सकता है। वाणी और व्यवहार कुशलता जो आपका स्वभाव भी है आप उसका फायदा उठा सकते हैं। रुचिकर भोजन का आप आज आनंद ले पाएंगे। किसी पुराने मित्र या परिचित से आपकी मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक :वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर और कामकाज से लिहाज से बहुत ही शुभ लाभदायक रहेगा आपको आज अधिकारी वर्ग से सहयोग और प्रोत्साहन मिल सकता है। आपको आज कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिलने वाली है। आपके सितारे बताते हैं कि आप आज विदेशी क्षेत्र से भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं उनको आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है। खेल और साहसिक कार्यो में भी वृश्चिक राशि के जातक आज बेहतर प्रदर्शन कर सकते है। आपका कोई काम सरकारी क्षेत्र में अटका है तो वह आज पूरा हो सकता है। 

धनु: धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन आरंभ में उलझन भरा रहेगा लेकिन दोपहर के बाद का समय आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज किसी सगे संबंधी से मिलने का भी मौका मिलेगा। कोई अधूरा अटका काम आपका पूरा हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपको आज शुभ लाभ मिलेगा। बिजनेस में आप आज अपेक्षा से बढ़कर लाभ प्राप्त कर पाएंगे। शिक्षा और शिक्षण कार्य से जुड़े जातक भी आज लाभ प्राप्त कर सकते हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग और मार्गदर्शन से आपको फायदा होगा।

मकर :मकर राशि के जातकों को आज अपने जरूरी काम दिन के पहले भाग में निपटाने का प्रयास करना होगा। दिन के दूसरे भाग में आज चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर करेंगे जिससे आपको कुछ उलझन और प्रतिकूल स्थिति का सामना करना होगा। आपको आज वाद विवाद की स्थिति से बचना चाहिए अन्यथा मान सम्मान की हानि हो सकती है। वैसे आज प्रॉपर्टी से संबंधित काम मे आपको फायदा हो सकता है। मकर राशि के जातको के जो जातक लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको थोड़ी कोशिश से सफलता मिल सकती है। 

कुंभ : आज का दिन कुंभ राशि के लिए अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में आज कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। आप किसी मित्र या पड़ोसी से सहयोग भी प्राप्त कर सकते हैं। जो जातक साझेदारी में काम शुरू करना चाह रहे है उनको आज साझेदारों से सहयोग मिलेगा। आप आज सरकारी क्षेत्र में लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा। भाइयों से आपको आज सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा का संयोग बनेगा। 

मीन: मीन राशि के जातक आज आर्थिक मामलो में अपना बजट संभालकर चले। कुछ अनचाहे खर्च भी आज होने वाले हैं। आपको आज जोखिम लेने से बचना चाहिए। नौकरी में आज अचानक ही आपके ऊपर कुछ नया काम आ सकता है जिससे आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। संतान को लेकर आज आपको चिंता हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपको तालमेल बनाकर रखना होगा, वाणी पर संयम रखें। शिक्षा के क्षेत्र में आज प्रदर्शन बेहतर होगा। 

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button