28 C
Lucknow
Tuesday, September 17, 2024

इन तीन राशियों को मिलेगा अधि योग से आज अधिक लाभ, जानें अपना राशिफल

Print Friendly, PDF & Email

मेष:मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज के दिन आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और मस्ती मजाक का मूड बना रहेगा जिससे आप जहां रहेंगे वहां सकारात्मक ऊर्जा बनाए रख पाएंगे। आप अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता से कार्यक्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना पाएंगे। आपको आज आर्थिक मामलों में अपनी योजना का लाभ मिलेगा। शाम का समय दिन की अपेक्षा अधिक सुकून से बीतेगा। आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद भी लेंगे। 

वृषभ :वृषभ राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके ग्रहयोग से मालूम होता है कि आपको आज आर्थिक मामलों में हर पक्ष को समझ कर फैसला लेना होगा। काम में आज आपका मन नहीं लेगा। किसी बात को लेकर मन दुविधा मे रह सकता है। वैवाहिक जीवन में क्रोध पर कंट्रोल रखें नहीं तो बात का बतंगड़ हो सकता है। किसी अपरिचित व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। 

मिथुन :मिथुन राशि के जातक आज हाइपर एक्टिव नजर आएंगे। हर काम में आज आगे बढ़कर तत्परता दिखाएंगे। आप आज सार्वजनिक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे सकते हैं। लोग आज आपकी सलाह पर भी गौर करेंगे। दोपहर के बाद आप मेहनत से बढ़कर लाभ पाएंगे। धार्मिक कार्यों में आज आपकी रुचि रहेगी। व्यस्तता अधिक रहने के कारण आप थकान भी महसूस करेगे। 

कर्क :कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति आज बेहतर होगी। कारोबार में आज आपको लाभ मिलेगा। कोई फंस हुआ काम आज पूरा हो जाने से आपको खुशी मिलेगी। घर की महिला सदस्यों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आप आप अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको आज नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।

सिंह :सिंह राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। दिन के आरंभ में ही आपको कुछ ऐसी खबर मिलेगी जिससे मन आनंदित हो जाएगा। भाग्य मेहरबान रहने से आज अल्प प्रयास से आपके काम बनते जाएंगे और आपको आज किसी कठिन लगने वाले काम में भी सफलता मिल जाएगी। परिवार में आज आपको बड़े भाई से सहयोग मिलेगा। सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा की भी प्राप्ति होगी। आज शाम को आप दोस्तों के साथ पार्टी मनोरंजन का आयोजन कर सकते हैं। 

कन्या: कन्या राशि के सितारे बताते है कि आज आपके मन में दबी कोई इच्छा पूरी होगी। कारोबार व्यापार में आज आप लाभ पा सकेंगे। वैवाहिक जीवन के मामले में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। लेकिन किसी निकट संबंधी की वजह से मानसिक तनाव भी प्राप्त होगा। लव लाइफ के मामले मे सितारे आपके पक्ष में दिखते हैं। आपको आज कहीं से अचानक ही लाभ मिल सकता है। 

तुला:तुला राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिलेगा और आपको शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और आपको कारोबार में विशेष सम्‍मान की प्राप्ति होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। भागदौड़ विशेष रहने के कारण आपको थकान का अनुभव होगा और काम करने में आपका मन नहीं लगेगा। सावधान रहें और जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। आपको जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर आपको धन सम्‍मान की प्राप्ति होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा-प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से किसी से झगड़ा और विवाद हो सकता है। सांयकाल का समय आपके लिए प्रियजनों के साथ आनंद में बीतेगा और कहीं सैर सपाटे पर जा सकते हैं।

धनु: धनु राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा। सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। ऑफिस में किसी सहयोगी के कारण आपको परेशानी हो सकती है और आपका काम खराब हो सकता है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें, वरना आपका पैसा फंस सकता है। दिन में किसी वजह से आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं और उसमें आपकी विजय होगी।

मकर: मकर राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको मन के अनुकूल लाभ होने से हर्ष होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होगी और कारोबार में कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्‍त होगी और आप जिम्‍मेदारियां पूर्ण कर पाएंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वरना आपको नुकसान हो सकता है और आपका खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ :कुंभ राशि के जातक आज मानसिक रूप से किसी बात को लेकर दुविधा में रह सकते हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा। कार्य व्यवसाय में आप आज लाभ पांएंगे। दोपहर के बाद आलस्य बढ़ेगा और काम में मन आज नहीं लगेगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज कुछ जरूरी काम को निपटाना होगा और जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जाना होगा। घर में सुख के साधनों की वृद्धि होगी जिस पर खर्च करना होगा। 

मीन:मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। दिन के आरंभ से ही आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में किसी काम को लेकर हलचल और उत्साह सा माहौल रहेगा। आर्थिक मामलो में आज अचानक कहीं से धन की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातक अधिकांश काम बाद के लिए टालेंगे, जिससे आगे काम का दबाव बढेगा। बड़े कामों को दोपहर से पहले निपटाने की कोशिश करें। आज आपको बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी और मन पसंद भोजन का आप आनंद भी ले सकेंगे। 

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button