एंटरटेनमेंट डेस्क। टीवी शोज (TV shows) हमेशा से ही दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रही हैं। शोज मनोरंजन (entertainment) का सबसे बड़ा सोर्स होते हैं। घर-घर में लोग तय समय पर अपने फेवरेट शोज को देखने के लिए जल्दी काम निपटा लेते हैं और फैमिली के साथ टीवी के सामने बैठ जाते हैं। मगर कुछ सीरियल्स (serials) या टीवी शोज (TV shows) मनोरंजन करने में आगे तो रहे, लेकिन इस पर विवाद भी कम नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें-छोटे पर्दे पर ही नहीं, फिल्मों में भी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं जेठालाल
Bigg Boss:
जब भी विवादित शो (TV shows) की बात आती है तो बिग बॉस का नाम न लिया जाए, ऐसा हो नहीं सकता है। डच रियलिटी शो बिग ब्रदर पर बेस्ड बिग बॉस की भारत में शुरुआत 2006 में हुई थी और इसकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ी कि बाद में इसे तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मराठी भाषा में भी बनाया जाने लगा।
Jodha Akbar:
2013 में आया टीवी शो (TV shows) जोधा अकबर अब तक के सबसे पसंदीदा ऐतिहासिक शो में से एक है। जोधा के किरदार में परिधि शर्मा और अकबर की भूमिका में रजत टोकस की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। शो ने जितनी पॉपुलैरिटी बटोरी, इसी के साथ इसको लेकर विवाद भी हुआ। राजपूत कम्युनिटी ने इस शो का विरोध किया था और आरोप लगाया था कि ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ कर उनकी कम्युनिटी को निगेटिव दिखाया गया है। इसे बैन करने की भी मांग उठी थी।

MTV Splitsvilla:
एमटीवी स्प्लिट्सविला भी अब तक के सबसे विवादित शोज में से एक है जो यंग ऑडियंस को अट्रैक्ट करती है। यह शो साल 2008 में पहली बार प्रीमियर हुआ था और अभी तक इसने कई ऐसे चेहरे दिए जो अब इंडस्ट्री में नाम कमा रहे हैं। यह कपल बेस्ड शो है।
Bani Ishq Da Kalma:
फेमस डेली सोप ड्रामा बानी इश्क द कलमा का पहले नाम गुरबानी इश्क द कलमा था, लेकिन गुरबानी नाम को लेकर विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स से टाइटल चेंज कर दिया था। सिख समुदाय ने डेली सोप में गुरबानी शब्द को लेकर आपत्ति जताई थी क्योंकि गुरबानी का मतलब गुरु की शिक्षा होता है।
Tag: #nextindiatimes #TVshows #entertainment