13 C
Lucknow
Tuesday, January 27, 2026

ये जातक करेंगे नए काम की शुरुआत, जानें कैसा रहेगा आज का दिन?

मेष:आपका ध्यान क्रिएटिविटी, जुनून और खुद को खुलकर दिखाने पर रहेगा। आज का दिन अपनी प्रतिभा दिखाने, प्रेम में पहल करने या किसी नए काम की शुरुआत के लिए मजबूत रहेगा। वृश्चिक राशि का प्रभाव आपको भावनाओं की गहराई में ले जाएगा। आप साझेदारी, नजदीकी रिश्तों और भीतर की इच्छाओं से जुड़ी सच्चाइयों को समझ पाएंगे। मंगल, जो आपकी राशि के स्वामी हैं, धनु राशि में गोचर करते हुए उत्साह और रोमांच बढ़ाएंगे। 

वृषभ :वृषभ राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा होगा और आपके लिए कहीं बाहर यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आपकी तरक्‍की होगी और आपको कानूनी विवाद में सफलता प्राप्‍त होने से मन प्रसन्‍न होगा। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होने से आपको पूरा दिन शानदार रहेगा। किसी कानूनी विवाद में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी और आपके परिवार के लोग आपकी मदद करेंगे। कार्यालय में भी आपके लिए काफी शानदार माहौल रहेगा।

मिथुन :मिथुन राशि के लेागों का दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रिएटिव कार्य में आपको सफलता प्राप्‍त होगी और आपकी बात को मानेंगे। आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी और नई योजनाएं भी आपके दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।

कर्क :कर्क राशि के लोगों के दिन काफी सृजनात्मक है और आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपकी मदद करेंगे। रात्रि में शादी में जाने का अवसर मिल सकता है और आपको इसमें खुशी मिलने के साथ ही आपका मन भी काफी प्रसन्‍न होगा।

सिंह :आज सुबह सिंह राशि वालों का ध्यान वित्त और व्यावहारिक कामों पर रहेगा। कन्या राशि में स्थित चंद्रदेव बजट बनाने, पैसों को संभालने और संसाधनों की सही योजना पर जोर देते हैं। शाम को जब चंद्रदेव तुला राशि में पहुंचेंगे, तो बातचीत, सहयोग और सामाजिक मेलजोल में आसानी होगी। वृश्चिक राशि में मौजूद बुधदेव, शुक्रदेव और सूर्यदेव आपकी भावनाओं को सच्चाई से समझने की क्षमता बढ़ाते हैं। 

कन्या: आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए बहुत सशक्त रूप से शुरू होता है। सुबह आपके ही राशि में चंद्रदेव होने से आत्मविश्वास, स्पष्टता और अपनी भावनाओं को समझने की क्षमता बढ़ेगी। आप अपनी दिशा को अच्छी तरह महसूस करेंगे। शाम को चंद्रदेव तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे ध्यान वित्त, मूल्य और जरूरी आर्थिक पहलुओं पर जाएगा।

तुला:तुला राशि के लोगों के लिए दिन काफी लाभकारक है। आपके कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद सुलझ सकते हैं। काफी समय से लटका कोई प्रॉजेक्‍ट पूरा हो सकता है। आपके संबंधों में नयापन आएगा और कारोबार में आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपका कोई नया काम आरंभ हो सकता है और बिजनस में भी आपको बेहतर रिटर्न प्राप्‍त होगा। ज़मीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा कर सकते हैं। बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

वृश्चिक :आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए प्रगति और बुद्धिमानी से फैसले लेने वाला है। सुबह कन्या राशि में बैठे चंद्रदेव आपके लक्ष्य, योजनाएं और सहयोग को और निखारेंगे। यह समय लंबे समय की योजनाओं को मजबूत करने के लिए शुभ है। शाम को चंद्रदेव के तुला राशि में आने पर मन शांत होगा, आत्मचिंतन बढ़ेगा और भावनाएं संतुलित होंगी।

धनु:आज धनु राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आपकी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको आज शिक्षकों और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आज आपके अंदर दान और परोपकार की भावना भी विकसित होगी जिसके कारण आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों पर खर्च करेंगे। शाम के समय आपको पेट दर्द, थकान, सिरदर्द, बुखार आदि जैसी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आपके लिए सलाह है कि आज सेहत और धन खर्च का ध्यान रखना होगा।

मकर :मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके काम में विघ्न बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज किसी बुजुर्ग की सेहत को लोग चिंता हो सकती है। आज शाम को आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। यदि आपका मकान, दुकान आदि से संबंधित कोई केस कोर्ट में चल रहा है तो आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से उसका समाधान निकल सकता है।

कुंभ :कुंभ राशि वालों के लिए दिन सुखद रहने वाला है। कुंभ राशि वालों के कल पिता के मार्गदर्शन में किए गए सभी कार्य सफल होंगे और किसी दोस्त की मदद के लिए आगे भी आएंगे। परिवार के सदस्यों के सहयोग से आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे और आपके धन में वृद्धि होगी। अगर आप पार्ट टाइम जॉब करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए आप समय निकाल पाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को कल अच्छे परिणाम मिलेंगे, आपको मेहनत का फल मिलेगा।

मीन:आज मीन राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको आज मेहनत के अनुसार पूरे दिन लाभ भी मिलता रहेगा। आप आज अपने शौक और जरूरत पर धन खर्च करेंगे। बच्चों के साथ आपका मनोरंजक पल बीतेगा। वैसे आज आपको अपनी सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए। छोटी मोटी समस्या जानकर सेहत की अनदेखी करेंगे तो परेशानी बढ़ सकती है। आज का दिन वैवाहिक जीवन के मामले में आनंददायक रहेगा। आपको आज उपहार की भी प्राप्ति हो सकती है।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button