17 C
Lucknow
Thursday, February 20, 2025

आज गुरु की मार्गी चाल से इन जातकों को मिलेगा लाभ, पढ़ें अपना राशिफल

मेष: गुरु की मार्गी चाल से मकर राशि के लोगों को पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ दिलाएगा। साथ ही आपकी आय में भी अचानक से वृद्धि होगी। बात करें आपके आर्थिक जीवन की तो इस दौरान आपके खर्चों में भी कमी आएगी। आपकी लव लाइफ में भी स्थिरता आएगी। जो लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए सोच रहें हैं उनके लिए यह अवधि सकारात्मक रहने वाली है। इस अवधि में आप काफी संतुष्ट नजर आएंगे। साथ ही आपकी सेहत में भी सुधार होगा।

वृषभ :वृषभ राशि के लोगों को आज सुख और भौतिक चीजों की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके प्रयास आज सफल रहेंगे। माता और मातृपक्ष का सहयोग बना रहेगा। जिन लोगों को घुटनों में दर्द की समस्या है उनकी परेशानी बढ सकती है, ध्यान रखें। प्रेम संबंध में समरसता रहेगी।

मिथुन :आपके लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन आपको कुछ नया करने की प्रेरणा दे रहा है। आपको आज किसी मित्र या परिचित से सहयोग मिलेगा। नौकरी या व्यापार में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं, जिनसे आपको फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में आपको सुख मिलेगा। व्यक्तिगत जीवन में आनंद बना रहेगा। अपने निर्णय सोच-समझकर लें, और खर्च को संतुलित रखें।

कर्क :कर्क राशि के सितारे कहते हैं कि यदि आप आज अपने व्यापार में कोई डील फाइनल करते हैं तो भविष्य में आपको अच्छा मुनाफा होगा, लेकिन आपको इसे अपनी बुद्धि और विवेक से ही फाइनल करना होगा। अगर आप किसी के बहकावे में आकर ऐसा करते हैं तो इससे आपको नुकसान भी हो सकता है। लव लाइफ के मामले में आज दिन उत्साहवर्धक रहेगा। कककक लोगों को आज अपने पार्टनर की छोटी-मोटी गलतियों को नजरअंदाज करना होगा, नहीं तो उनके बीच बड़ा टकराव हो सकता है। आज आप शाम का समय अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में बिताएंगे।

सिंह : सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से लाभ की प्राप्ति होगी। आपको आज वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा क्योंकि आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस होने की आशंका है। यदि आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई नाराजगी चल रही है तो आज आप अपनी मधुर वाणी से उसे दूर करने में सफल रहेंगे। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है तो आज आपकी तकलीफ बढ़ सकती है, जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। इसलिए सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए।

कन्या: कन्या राशि के लोगों को आज अपने खर्च पर काबू करने की जरूरत है। राशि से द्वादश भाव में हो रहा चंद्रमा का संचार आज आपको मानसिक तनाव दे सकता है। सेहत में आप नरमी महसूस करेंगे। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। प्रेमी के साथ व्यवहार में पारदर्शिता रखें नहीं तो आपके बीच गलतफहमी हो सकती है। कला और रचनात्मक क्षमता का आपको आज कार्यक्षेत्र में फायदा मिलेगा। विदेश से भी आपको लाभ मिलने का योग है।

तुला:तुला राशि में आज राशि स्वामी शुक्र का गोचर करना इनके लिए सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ जाएगा, जिसके चलते आप अपने जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। जीवनसाथी की खुशी के लिए आज कुछ उपहार आदि भी दे सकते हैं। आज आप दूसरों के लिए पहले सोचेंगे और सच्चे दिल से सेवा करेंगे, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप शाम का समय अपने बच्चों की समस्याएं सुलझाने में बिताएंगे।

वृश्चिक :गुरु की मार्गी चाल से वृश्चिक राशि के जातकों को चौतरफा लाभ मिलने वाला है। आप पिछले काफी समय से अपने करियर को लेकर जितनी भी मेहनत कर रहे थे अब उसका फल आपको मिलने लगेगा। शुक्र और गुरु के प्रभाव से करियर में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। साथ ही इस अवधि में आपको अपने पार्टनर की मदद से आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। साथ ही आपको कोई बड़ी सफलता भी इस अवधि में आपको मिलेगी। 

धनु:आज धनु राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आपकी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको आज शिक्षकों और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आज आपके अंदर दान और परोपकार की भावना भी विकसित होगी जिसके कारण आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों पर खर्च करेंगे। शाम के समय आपको पेट दर्द, थकान, सिरदर्द, बुखार आदि जैसी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आपके लिए सलाह है कि आज सेहत और धन खर्च का ध्यान रखना होगा।

मकर :मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके काम में विघ्न बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज किसी बुजुर्ग की सेहत को लोग चिंता हो सकती है। आज शाम को आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। यदि आपका मकान, दुकान आदि से संबंधित कोई केस कोर्ट में चल रहा है तो आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से उसका समाधान निकल सकता है।

कुंभ :कुंभ राशि के लिए सितारे बता रहे हैं कि आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में लगनशीलता पूर्वक काम करना होगा। नौकरी और व्यवसाय में आपके कुछ सकारात्मक बदलाव दिख सकता है। आप आज परिवार के साथ यात्रा की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंध में प्रेमी की भावना का ध्यान रखें, उन्हें आपसे सहयोग की जरूरत होगी। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी का साथ मिलेगा और आपकी किसी समस्या को सुलझाने में उनसे सहयोग पा सकते हैं। साझेदारी के काम में आज आप सफलता पाएंगे।

मीन:मीन राशि के स्वामी गुरु हैं और इस अवधि में शुक्र उच्च के हैं। ऐसे में गुरु के मार्गी होने के बाद से ही आपको महसूस होगा की आपके आसपास सभी चीजें आपके लिए सरल होती जा रही हैं। इस राशि के जो लोग व्यापार करते हैं वह काफी अच्छा पैसा कमाने वाले हैं। आपकी आय में एकदम से उछाल देखने को मिलेगा। साथ-साथ खर्चों में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि आपकी आय अच्छे होने से आपको आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button