मेष: राशि का स्वामी दशम प्रमुख कर्म-केन्द्र भाव में है और चन्द्र भी मकर राशि में है। ऐसे में आपको जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। तृतीय भाव में बृहस्पति होने के कारण संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। शाम के समय कोई रुका हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। रात का समय परिवार के साथ बीतेगा।
वृषभ :वृष राशि के जातकों को जीवन में शांति महसूस होगी। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए आपके प्रयास सफलता दिलाएंगे। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही पद और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती दिख रही है। रात के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों से भी अनावश्यक मुलाकात हो सकती है। वहीं, संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
मिथुन :राशि स्वामी अष्टम भाव में मौजूद है। इसके कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की संभावना रहेगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता हैं। किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। वहीं, शाम के समय आपका कोई रुका हुआ कार्य भी पूरा हो सकता है। रात्रि के समय मांगलिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
कर्क :चंद्रमा के प्रभाव से आपको संपत्ति प्राप्त हो सकती है। नौकरी और व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान से संबंधित सभी दायित्व आप पूरा कर पाएंगे। इस दौरान की गई यात्रा आपके लिए सुखद व लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात में बीतेगा।
सिंह :राशि का स्वामी सूर्य चार ग्रहों के बीच में आ गया है। ऐसे में आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आपका व्यवहार समाज में आपको सम्मान दिलाएगा। शिक्षा और प्रतियोगिता से जुड़े जातकों को विशेष सफलता मिलेगा। हालांकि, सूर्य के कारण आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आंखों से जुड़ी समस्या होने की संभावना है।
कन्या:रोजगार व्यापार के क्षेत्र में आपके प्रयास रंग लाएंगे। इन क्षेत्रों में आपको अकल्पनीय सफलता मिलती हुई दिख रही है। इसके अलावा संतान पक्ष से भी सुखद समाचार मिल सकता है। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में आपको जीत मिलेगी। शुभ खर्चे होने से आपकी कीर्ति में भी वृद्धि होगी।
तुला:आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण बना रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्य आपका सहयोग करेंगे। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की बड़ी समस्या का भी समाधान हो जाएगा। पर्याप्त मात्रा में आपको धन प्राप्त हो सकता है। विरोधियों पर आपको जीत मिलेगी। अगर किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो फिलहाल उसे टालना ही आपके हित में होगा।
वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। आपकी राशि पर मंगल-शनि योग के कारण आंतरिक विकार होने की संभावना दिख रही है। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि इन सबकी जांच किसी अच्छे डॉक्टर से करा लें। सलाह मशविरा करने में पूरा दिन निकल सकता है। रोग की अवस्था में अधिक चलने से बचें।
धनु:आपका दिन आज शुभ रहने वाला है। आपके कार्यों की विरोधी भी प्रशंसा करेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों से नजदीकी का आपको करियर में लाभ मिलेगा। इस दौरान ससुराल पक्ष से भी पर्याप्त मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है। शाम के समय सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर मिलेगा।
मकर : आपको पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयासों में सफलता मिलेगी। कर्यस्थल पर कर्मचारियों का आदर प्राप्त होगा। इनके सहयोग से सभी कार्य समय पर पूरे होते चले जाएंगे। सायंकाल के समय किसी झगड़े विवाद से खुद को दूर रखें। रात के समय घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है।
कुंभ :कुंभ राशि के जातकों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। बेवजह किसी से विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। आपके किए गए कार्यों में असफलता और धन हानि के योग बनते दिख रहे हैं। अचानक किसी यात्रा पर भी आपको जाना पड़ सकता है। इस दौरान सावधान रहें और किसी विवाद में न पड़ें।
मीन: पारिवारिक जीवन आपका मधुर रहेगा। दांपत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त होता दिख रहा है। बहनोई और साले से किसी प्रकार का लेन-देन न करें। इससे संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा का संयोग भी बन रहा है। इस दौरान पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। मूल्यवान वस्तु के चोरी होने का खतरा दिख रहा है।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)




