नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में तनाव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बदलते वैश्विक माहौल के बीच कई Muslim Nations भारत के करीब आए हैं। दिलचस्प बात यह है कि जहां कुछ देश पाकिस्तान के साथ औपचारिक रिश्ते बनाए हुए हैं, वहीं कई अहम क्षेत्रों में उनकी प्राथमिकताएं तेजी से भारत की तरफ झुक रही हैं।
यह भी पढ़ें-इजरायल-ईरान के युद्ध से इन देशों को मिला बंपर फायदा, कर रहे खूब कमाई
संयुक्त अरब अमीरात भारत के सबसे अहम साझेदारों में से एक बनकर उभरा है। यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और ऊर्जा सुरक्षा में इसकी बड़ी भूमिका है। हाल ही में दोनों देशों ने एलएनजी सप्लाई के लिए एक लंबे समय का समझौता किया है। सऊदी अरब पारंपरिक रूप से पाकिस्तान का करीबी सहयोग रहा है और अक्सर उसे आर्थिक मदद देता रहा है लेकिन बीते कुछ सालों में भारत के साथ उसके रिश्ते काफी मजबूत हुए हैं।

खाड़ी देशों में ओमान भारत के सबसे पुराने और सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक है। यह रिश्ता दशकों पुराना है। ओमान में 1971 के युद्ध के दौरान भी भारत का साथ दिया था। दिसंबर 2025 में दोनों देशों ने एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता भी किया। दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम बहुल देश के तौर पर इंडोनेशिया वैश्विक भू राजनीति में एक बड़ी भूमिका निभाता है।
भारत ओमान की साझेदारी में व्यापार, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग शामिल है। 2025 में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में मजबूती देखने को मिली। मिस्त्र एक और प्रमुख मुस्लिम बहुल देश है जो भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत कर रहा है। रक्षा सहयोग और व्यापार से संबंधित यह रिश्ता लगातार मजबूत हो रहा है।
Tag: #nextindiatimes #MiddleEast #India




