नई दिल्ली। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां का लोकतंत्र दुनिया के सबसे मजबूत लोकतंत्रों में गिना जाता है। मंत्रियों का मुखिया यानि कि Chief Minister किसी भी राज्य के लोकतंत्र के लिए अहम माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में वह कौन-सा नेता हैं, जिन्होंने सबसे अधिक बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
यह भी पढ़ें-जानें बिहार में नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल में कौन कितना पढ़ा-लिखा?
भारत में सबसे अधिक बार मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण का रिकॉर्ड बिहार की राजनीति में प्रमुख चेहरे के तौर पर पहचान रखने वाले नीतिश कुमार के नाम है। भारत में सबसे अधिक बार मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण का रिकॉर्ड बिहार की राजनीति में प्रमुख चेहरे के तौर पर पहचान रखने वाले नीतिश कुमार के नाम है।
पवन कुमार चामलिंग 24 साल तक सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे थे। वह भारत के किसी राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता हैं। उनका कार्यकाल 12 दिसंबर 1994 से 26 मई 2019 तक था यानि कि 24 साल 165 दिन। नवीन पटनायक 24 साल तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। हालांकि पवन कुमार से कुछ दिन कम। नवीन पटनायक का कार्यकाल 5 मार्च 2000 से 12 जून 2024 तक रहा यानि 24 साल 99 दिन का।

ज्योति बसु 23 साल तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने दो दशकों से भी ज्यादा समय तक पश्चिम बंगाल सरकार का नेतृत्व किया। उनका कार्यकाल 21 जून 1977 से 5 नवंबर 2000 तक का रहा यानि 23 साल 137 दिन का। गेंगोंग अपांग ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में लगभग 23 सालों तक अपनी सेवा दी। उनका कार्यकाल 18 जनवरी, 1980 से 19 जनवरी, 1999 तक और 3 अगस्त, 2003 से 9 अप्रैल, 2007 तक रहा। इन दो अलग-अलग कार्यकालों में उन्होंने काम संभाला।
Tag: #nextindiatimes #ChiefMinister #NitishKumar




