स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात को Operation Sindoor के जरिए पाकिस्तान के 9 आतंकी अड्डों पर हमला करते हुए पहलगाम हमले में निर्दोष लोगों का बदला लिया, जिस पर अब भारतीय क्रिकेट (Indian cricketers) प्लेयर्स के भी सेना (Indian Army) के इस एक्शन पर रिएक्शन आ रहे हैं। सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आकाश चोपड़ा और प्रज्ञान ओझा, सुरेश रैना, इरफान पठान ने सेना के शौर्य की तारीफ की। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ भारतीय क्रिकेटर्स ऐसे भी हैं जो सेना (Indian Army) में अपनी सेवा देते हैं।
यह भी पढ़ें-IPL में क्यों चेक किए जाते हैं बल्लेबाजों के बैट? जानें क्रिकेट का ये खास नियम
इसमें सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और महेंद्र सिंह धोनी का नाम प्रमुख रूप से आता है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को भारतीय वायु सेना में ग्रुप कैप्टन की रैंक से सम्मानित किया गया था। ये सम्मान उन्हें भारत में क्रिकेट के योगदान के लिए दिया गया था। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) भारतीय प्रादेशिक सेना (Indian Army) में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। वर्तमान में CSK के लिए खेलने वाले धोनी की 2015 में पैराशूट रेजिमेंट में ट्रेनिंग हुई थी।
भारत को पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव के पास भी सैन्य रैंक है। उन्हें 2008 में प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक से सम्मानित किया गया था। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को हाल ही में तेलंगाना सरकार ने पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) का पद दिया। 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का आखिरी ओवर डालने वाले जोगिन्दर शर्मा अभी देश की सेवा करते हैं। वह हरियाणा पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) हैं। वर्ल्ड कप के बाद उनका क्रिकेट करियर बहुत लंबा नहीं चला। वह अभी ड्यूटी पर हैं।

भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर पंजाब में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) हैं। कोट्टारी कनकैया नायडू लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के पहले टेस्ट मैच में प्रतिनिधित्व करने वाले भारत के पहले टेस्ट कप्तान थे। वह अगस्त 1936 तक भारत के लिए खेले। 1923 में उन्हें होल्कर की सेना में कर्नल के रूप में भी सम्मानित किया जा चुका था। इस तरह से सेना में काम करने वाले वह पहले क्रिकेटर हैं।
Tag: #nextindiatimes #IndianArmy #MSDhoni