34.5 C
Lucknow
Sunday, April 5, 2026

ये हैं दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर, लिस्ट में 3 भारतीय खिलाड़ी भी शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट की दुनिया में महिला क्रिकेटर्स भी अपने प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहीं हैं। ये Players अब इंटरनेशनल मैच के अलावा अलग-अलग देशों में घूमकर लीग क्रिकेट भी खेल रही हैं और वहां से मोटी कमाई कर रही हैं। हम आपको बताते हैं दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर्स के बारे में।

यह भी पढ़ें-पढ़ें कौंन हैं IPL में सबसे ज्यादा डिसमिसल करने वाले विकेटकीपर?

एलिस पेरी:

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स में शुमार ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी अपने खेल के अलावा भारी भरकम नेट वर्थ के लिए भी जानी जाती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेट वर्थ 14 मिलियन डॉलर है। ये भारतीय रुपये में करीब 117 करोड़ से ज्यादा है। महिला क्रिकेटर्स में पेरी सबसे अमीर हैं।

मेग लैनिंग:

ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग की कुल संपत्ति 9 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपये में लगभग 75 करोड़ से ज्यादा है। लैनिंग ने कई बार अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिलाई।

मिताली राज:

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज की नेट वर्थ लगभग 42 करोड़ है। मिताली ने झूलन गोस्वामी के साथ मिलकर भारतीय महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।

स्मृति मंधाना:

स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना की नेट वर्थ लगभग 34 करोड़ रुपये के आसपास है। स्मृति उस भारतीय टीम का हिस्सा रही हैं, जिसने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की वर्ल्ड चैंपियन रही थी।

हरमनप्रीत कौर:

कप्तान हरमनप्रीत कौर की कुल संपत्ति लगभग 26 करोड़ रुपये है। हरमन 100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर भी हैं।

सारा टेलर:

इंग्लैंड की दिग्गज विकेटकीपर सारा टेलर की कुल संपत्ति लगभग 17 करोड़ रुपये है। सारा ने 10 टेस्ट, 126 वनडे और 90 टी20 इंटरनेशनल मैच खेली हैं।

Tag: #nextindiatimes #Players #Cricket

RELATED ARTICLE

close button