26 C
Lucknow
Saturday, February 14, 2026

ये हैं T20 World Cup के इतिहास में भारत-पाकिस्तान के रोमांचक मुकाबले

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत-पाकिस्तान के बीच कई ऐसे रोमांचक मुकाबले खेले गए हैं, जिसने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी। अब एक बार फिर से T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया और पाकिस्तान एक-दूसरे से रविवार को भिड़ने वाले हैं। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में वैसे तो भारत का पलड़ा भारी रहा है लेकिन पाकिस्तान ने कुछ मौकों पर कड़ी चुनौती दी है और मुकाबले को काफी रोमांचक बना दिया था।

यह भी पढ़ें-T20 World Cup करवाने में कितने पैसे होते हैं खर्च, कैसे मिलती है इसकी मेजबानी

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का पहला संस्करण 2007 में खेला गया था और भारत-पाकिस्तान के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला था। क्रिकेट वर्ल्ड ने पहली बोल्ड आउट भी इसी मुकाबले में देखा था। भारत और पाकिस्तान के बीच ही टी20 वर्ल्ड कप 2007 का फाइनल मुकाबला खेला गया था।

ग्रुप स्टेज की तरह ही फाइनल मैच भी काफी रोमांच रहा, जिसे टीम इंडिया ने 5 रनों से अपने नाम किया था। इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए गौतम गंभीर के 75 और रोहित शर्मा के नाबाद 30 रनों की बदौलत 157 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 152 रन ही बना सकी थी और टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बन गई।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में मेलबर्न में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला रोमांच से भरा था। इस मुकाबले को विराट कोहली के द्वारा हारिस रऊफ को स्टेडियम के सामने लगाए गए छक्के के लिए याद किया जाता है। मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य रखा था। कोहली ने इस मुकाबले में 53 गेंदों पर नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी और टीम इंडिया को 4 विकेट से जीत दिलाई थी।

Tag: #nextindiatimes #T20WorldCup2026 #INDvsPAK

RELATED ARTICLE

close button