डेस्क। दुनिया में आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत जानवर (animals) देखने को मिलेगा। उन्ही में से एक हैं मछलियां (fish)। पानी के अंदर तैरती रंग-बिरंगी मछलियां देखने में बहुत सुंदर लगती हैं। घर में मछलियां रखना भी शुभ माना जाता है। आज हम आपको दुनियां की सबसे सुंदर मछलियों (fishes) के बारे में बताएंगे जिनको देखकर आप उनकी खूबसूरती (beauty) के दीवाने हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें-लंबे समय तक टिका रहेगा हेयर कलर, बस आजमा लें ये ट्रिक्स
डिस्कस फिश (Discus Fish):
डिस्कस फिश शांत स्वभाव की होती हैं। ये गोल आकार की होती हैं। इनकी बॉडी पर सुंदर रंग-बिरंगे पैटर्न बने होते हैं। इनकी खूबसूरती एक्वेरियम के साथ-साथ आपके घर की शोभा भी बढ़ा देती हैं। इन्हें ‘Aquarium का किंग’ कहा जाता है। अगर आप इन्हें ग्रुप्स में रखेंगे तो ये ज्यादा खुश रहेंगी।

अरावाना फिश (Arowana Fish):
ये मछली दिखने में एकदम ड्रैगन जैसी लगती है। इनकी लंबाई तीन फीट की होती है। इन्हें रखने के लिए आपको बड़े एक्वेरियम की जरूरत पड़ेगी। ये दिखने में जितनी आकर्षक लगती हैं, उससे कहीं ज्यादा खास मानी जाती हैं।

ऑस्कर फिश (Oscar Fish):
ये मछलियां सबसे ज्यादा बुद्धिमान मानी जाती हैं। ये अपने मालिक से आसानी से जुड़ जाती हैं। इनके मूड स्विंग्स ज्यादा होते हैं। ये अकेले रहना पसंद करती हैं। ये तेजी से बड़ी भी होती हैं। इन्हें रखने के लिए आपको बड़े एक्वेरियम की जरूरत पड़ेगी।

पीकॉक बैस फिश (Peacock Bass Fish):
ये शानदार रंगों में होती हैं। ये मछलियां तेज और शिकार करने वाली जानी जाती हैं। इनके व्यवहार और खाने की क्वांटिटी को देखते हुए बड़े टैंक में ही रखा जाना सही होता है।
गप्पी फिश (Guppy Fish):
इन्हें Rainbow Fish भी कहते हैं। अगर आप पहली बार घर में एक्वेरियम लेकर आ रहे हैं तो इन्हें जरूर रखें। इनकी देखभाल करना आसान है। इससे एक्वेरियम और घर की खूबसूरती भी बढ़ जाती है।

Tag: #nextindiatimes #fish #Aquarium