19 C
Lucknow
Friday, January 23, 2026

ये हैं वो महिला क्रिकेटर जिन्होंने किया है समलैंगिक विवाह, चौंकाने वाला है एक नाम

स्पोर्ट्स डेस्क। इंटरनेशनल महिला क्रिकेट में कई women cricketers ने समलैंगिक विवाह की है। वे सभी अपने जीवन में काफी खुश हैं। हाल ही में साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर क्लो ट्रायोन ने मिशेल नेटिवल से अपनी सगाई की घोषणा की। ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि इस जोड़ी से पहले ऐसा कौन कर चुके हैं?

यह भी पढ़ें-खुद कभी नहीं खेला लेकिन भारत को बना दिया विश्व चैंपियन, पढ़ें अमोल मजूमदार की कहानी

ऑस्ट्रेलिया की एलेक्स ब्लैकवेल और इंग्लैंड की लिंडसे आस्क्यू ने एक-दूसरे को आठ साल तक डेट करने के बाद साल 2015 में इंग्लैंड में शादी रचाई थी। ब्लैकवेल ने साल 2013 में सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि वे लेस्बियन हैं। न्यूजीलैंड की एमी सैटर्थवेट और ली ताहूहु ने साल 2017 में शादी की। इन दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम ग्रेस मैरी सैटर्थवेट है।

दक्षिण अफ्रीका की पूर्व कप्तान डेन वैन नीकर्क और स्टार ऑलराउंडर मैरिजैन कप्प ने साल 2018 में शादी की। वैन नीकर्क दाएं हाथ की बल्लेबाज और दाएं हाथ की लेग स्पिनर हैं, जिन्होंने लगभग 200 इंटरनेशनल मैच खेली हैं। वहीं, कप्प दाएं हाथ की बल्लेबाज और दाएं हाथ की तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 200 से अधिक इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं।

ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शुट्ट ने साल 2019 में जेस होलिओक से शादी की। इस जोड़े को अगस्त 2021 में एक बेटी हुई, जिसका नाम रायली लुईस शुट्ट है। इंग्लैंड की स्टार ऑलराउंडर नेट साइवर ब्रंट और कैथरीन ब्रंट ने अक्टूबर 2019 में सगाई करने के बाद 29 मई 2022 को शादी की। दोनों इंग्लैंड टीम का एक अहम हिस्सा रही हैं। सितंबर 2024 में, ये घोषणा की गई थी कि कैथरीन गर्भवती हैं, जिसके बाद, उन्होंने मार्च 2025 में अपने बेटे को जन्म दिया।

Tag: #nextindiatimes #womencricketers #Sports #Cricket

RELATED ARTICLE

close button