स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट के टी20 फॉर्मेट को गेंदबाजों के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल माना जाता है, लेकिन इस मुश्किल में भी कुछ गेंदबाज कमाल कर जाते हैं। इस फॉर्मेट में ऐसे ही कुछ गेंदबाज हुए हैं जिन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने का कारनामा किया है।
यह भी पढ़ें-रोहित शर्मा क्यों कहलाते हैं ‘हिटमैन’, जानें कहां से आया यह नाम?
ब्रेट ली:
आईसीसी T20 World Cup के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज ब्रेट ली हैं। ब्रेट ली ने साल 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ ये कारनामा किया था।
कर्टिस कैंफर:
ब्रेट ली के बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में 14 साल बाद आयरलैंड के कर्टिस कैंफर ने हैट्रिक लिया था। कैंफर ने ये कारनामा साल 2021 में किया था।
वानिंदु हसरंगा:
श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने भी साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में ही हैट्रिक लेने का कमाल किया था। कर्टिस कैंफर के बाद हसरंगा ने भी हैट्रिक लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। वानिंदु हसरंगा की ये कारनामा साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में किया था।

कगिसो रबाडा:
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में ही साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने भी हैट्रिक लेकर सनसनी मचा दी थी। रबाडा ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में ये कारनामा किया था और ये टी20 वर्ल्ड कप का चौथा हैट्रिक था।
कार्तिक मैयप्पन:
यूएई के कार्तिक मैयप्पन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले पांचवें गेंदबाज हैं। मैयप्पन ने ये कारनामा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में किया था।
जोश लिटिल:
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ही आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोश लिटिल ने हैट्रिक लेने का कमाल किया था।जोश लिटिल ये कारनामा न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था और आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले छठे गेंदबाज बन गए थे।
Tag: #nextindiatimes #T20WorldCup #ICC




