32.2 C
Lucknow
Sunday, March 8, 2026

ये हैं भारत की टॉप 5 अमीर महिलाएं, नेटवर्थ सुनकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली। आज के समय में टेक्नोलॉजी, बायोटेक, रिटेल और फाइनेंस जैसे सेक्टर में महिलाओं ने न सिर्फ अपनी मजबूत पहचान बनाई है, बल्कि करोड़ों की कंपनियां खड़ी कर मिसाल पेश की है। इंटरनेशनल विमेंस डे 2026 के मौके पर हम आपको भारत की उन सबसे युवा करोड़पति महिलाओं के बारे में बताते हैं जिनकी नेटवर्थ जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

यह भी पढ़ें-ये हैं वो महिला क्रिकेटर जिन्होंने किया है समलैंगिक विवाह, चौंकाने वाला है एक नाम

गजल अलघ:

भारत की सबसे युवा करोड़पति women में गजल अलघ का नाम भी शामिल है। गजल अलघ मामा अर्थ की को-फाउंडर और चीफ इनोवेशन ऑफिसर है। 2016 में उन्होंने अपने पति वरुण अलघ के साथ मिलकर टॉक्सिन फ्री बेबी प्रोडक्ट्स के साथ शुरुआत की थी। बाद में ब्रांड ने पर्सनल केयर सेगमेंट में तेजी से विस्तार किया और कंपनी यूनिकॉर्न बनी।

उपासना ताकू:

इसके अलावा उपासना ताकू MobiKwik की को-फाउंडर, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीएफओ है। 2009 में बिपिन प्रीत सिंह के साथ उन्होंने कंपनी की शुरुआत की थी। एनआईटी जालंधर से इंजीनियरिंग और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर करने के बाद उन्होंने पेपल में काम किया जहां उन्हें से डिजिटल पेमेंट सिस्टम की गहरी समझ मिली। वहीं दिसंबर 2024 में MobiKwik का आईपीओ आया और कंपनी ने पब्लिक मार्केट में एंट्री की।

ईशा अंबानी:

ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल वेंचर्स AJIO, Tira Beauty और Jio Financial Services जैसी कंपनियों का नेतृत्व संभाल रही है। उनकी नेटवर्थ करीब 830 से 835 करोड़ रुपये आंकी जाती है। उन्होंने डिजिटल रिटेल और फेशन प्लेटफार्म के विस्तार में अहम योगदान दिया है और रिलायंस के नए बिजनेस वेंचर्स को आगे बढ़ाया है।

रोशनी नाडर मल्होत्रा:

रोशनी नाडर मल्होत्रा एचसीएल टेक की चेयरपर्सन है। उन्होंने 2020 में अपने पति शिव नाडर से कंपनी के कमान संभाली। एम3एम हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार वह 2.84 लाख करोड़ रुपये की नेटवर्क के साथ भारत की सबसे अमीर महिला बनी और लिस्ट में तीसरे स्थान पर रही।

अंजलि मर्चेंट:

अंजलि मर्चेंट Encore Healthcare Pvt. Ltd. में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का हिस्सा है। वह विरेन मर्चेंट की बेटी और मुकेश अंबानी की बहु राधिका मरचेंट के बहन है। अंजलि मर्चेंट का परिवार का फार्मा बिजनेस करीब 900 करोड़ रुपये की नेटवर्थ से जुड़ा माना जाता है। वहीं अंजलि मर्चेंट ने अमेरिका से बिजनेस की पढ़ाई की और इंटरनेशनल मार्केट विस्तार में भूमिका निभा रही है।

Tag: #nextindiatimes #InternationalWomensDay2026 #womensday

RELATED ARTICLE

close button