एंटरटेनमेंट डेस्क। Hollywood में इस समय एक से बढ़कर एक फ़िल्में आ रही है लेकिन क्या आप जानते हैं कि हॉलीवुड में 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स कौन हैं? प्रतिष्ठित ‘फोर्ब्स’ मैगजीन ने हाल ही में ‘दुनिया के 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स 2025 की लिस्ट जारी की है, जिसमें हॉलीवुड सितारों की कमाई जानकर होश उड़ जाएंगे।
यह भी पढ़ें-सांप के स्पर्म से बना कॉकटेल पीती हैं ये अमेरिकी सिंगर
एडम सैंडलर :
अमेरिकी एक्टर, कॉमेडियन और फिल्ममेकर एडम सैंडलर 59 साल के हैं। बीते साल उनकी तीन फिल्में ‘काइंडा प्रेग्नेंट’, ‘हैप्पी गिलमोर 2’ और ‘जे केली’ रिलीज हुई। इसके अलावा वह दो डॉक्यूमेंट्रीज में भी नजर आए। पिछले फाइनेंशियल ईयर में $48 मिलियन (₹444.19 करोड़) कमाने के साथ ही वह हॉलीवुड में 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन गए।
टॉम क्रूज:
लिस्ट में दूसरे स्थान पर टॉम क्रूज हैं। वह 2025 में हॉलीवुड के दूसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर हैं, जिन्होंने अपने खाते में $46 मिलियन (₹426 करोड़) जोड़े। इसका सबसे बड़ा स्रोत उनकी फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ है।
मार्क वाह्लबर्ग:
सबसे ज्यादा कमाई करने वाले तीसरे एक्टर मार्क वाह्लबर्ग हैं। उन्होंने $44 मिलियन (₹407 करोड़) की कमाई की है। उनकी कमाई ‘द फैमिली प्लान’, ‘प्ले डर्टी’ और मेल गिब्सन की थ्रिलर फिल्म ‘फ्लाइट रिस्क’ जैसे प्रोजेक्ट्स से हुई।

स्कारलेट जोहानसन:
वहीं, स्कारलेट जोहानसन इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने $43 मिलियन (₹398 करोड़) की कमाई की है। इसी के साथ वह 2025 में सबसे अधिक कमाई करने वाली एक्ट्रेस भी बन गई हैं।
ब्रैड पिट:
हरफनमौला ब्रैड पिट ने बीते साल $41 मिलियन (₹380 करोड़) की कमाई की है और वह लिस्ट में पांचवें स्थान पर रहे। उन्होंने रेसिंग ड्रामा फिल्म ‘F1’ में शानदार काम किया। उनकी इस फिल्म को 2026 के एकेडमी अवार्ड्स में ‘बेस्ट पिक्चर’ के लिए नॉमिनेशन भी मिला है।
टॉप 10 की इस लिस्ट में आगे डेंजल वॉशिंगटन ($38 मिलियन/₹351 करोड़), जैक ब्लैक और जेसन मोमोआ (दोनों $28 मिलियन/₹260 करोड़), डैनियल क्रेग ($27 मिलियन/₹250 करोड़) और मिली बॉबी ब्राउन ($26 मिलियन) शामिल हैं।
Tag: #nextindiatimes #Hollywood #AdamSandler




