29 C
Lucknow
Sunday, September 8, 2024

इन 5 राशियों को मिलेगी जबरदस्त सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

Print Friendly, PDF & Email

मेष: मेष राशि के लोगों का दिन भाग्‍यशाली रहेगा। आपका भाग्‍य साथ दे रहा है और आपको कार्यक्षेत्र में सम्‍मान मिलने के योग हैं। किसी से उधार न लें, वरना आपको नुकसान हो सकता है। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और आपके नए दोस्‍त भी आपकी पूरी मदद करेंगे। आपको पत्नी पक्ष के लोगों से हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा और आपके धन में वृद्धि होने से खुशी का अहसास होगा। रात्रि का समय आनंद में बीतेगा।

वृषभ :वृष राशि के लोगों को लाभ होगा और आपका दिन व्‍यस्‍तता में बीतेगा। किसी भी नए काम में हाथ डालने से पहले थोड़ा सावधान रहें और फैसला लेते वक्‍त सोचविचार कर लें। रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में निवेश करने से आपको लाभ होगा और आगे चलकर हर प्रकार का सहयोग आपको प्राप्‍त होगा। शाम को किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा।

मिथुन :मिथुन राशि के लोगों को कोई भी का सोचकर करने की सलाह है। किसी मामले में सोचसमझकर खर्च करें वरना आपको नुकसान हो सकता है। आज आप समाज के भले से जुड़ा कोई काम करेंगे तो उसमें बाधा आ सकती है। किसी मामले में अकस्मात लाभ होने से आपको लाभ होगा। भाग्‍य आपका साथ देगा। संतान पक्ष के लोगों से आपको हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। शाम से लेकर रात तक आपकी रुचि मनोरंजन में बढ़ेगी।

कर्क :कर्क राशि के लोगों को लाभ होगा और भाग्‍य की दृष्टि से दिन उत्‍तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास अधिक मजबूत होगा। आपको ससुराल पक्ष के लोगों से आपको लाभ होगा और धन के मामले में लाभ होने के योग हैं। आज अपनी शान शौकत के लिए और भौतिक सुविधाएं बढ़ाने के लिए खर्च करेंगे। आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें तो आपको आशीर्वाद मिलेगा।

सिंह :आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक और करियर संबंधी विषयों के लिए लाभकारी रहेगा। लेकिन आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। सितारे यह भी कहते हैं कि, आज आपको विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। व्यापारियों को आज पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है, अथवा किसी तकनीकी समस्या का इनको सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने भाई और दोस्तों के साथ काम करने के कुछ नए मौके मिलेंगे और इसका आपको फायदा भी मिलेगा।

कन्या: कन्या राशि के लोगों को लाभ होगा और आपको करियर में सफलता मिलने से हर्ष होगा। आपको नौकरी से जुड़ा कोई अच्‍छा ऑफर मिल सकता है और उसमें आपको भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा। माता-पिता से हर प्रकार सुख मिलेगा और आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके लिए व्यर्थ व्यय के योग भी बने हैं और आपको नुकसान हो सकता है। लोग आपके अच्‍छे काम का गलत मतलब निकाल सकते हैं, लेकिन लोग आपको स्‍वार्थी समझेंगे। व्यापार में धनलाभ होगा।

तुला: तुला राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन इनका आनंद उत्सव में बीतेगा। माता पिता की ओर से आपको खुशी मिलेगी। परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। यात्रा का भी आज शुभ संयोग बना हुआ है। संतान के कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से मन प्रसन्न रहेगा। अगर कोई पारिवारिक समस्या चल रही है तो आज आप उसका समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। तुला राशि के जातक आज घर की साज सज्जा पर भी ध्यान देंगे और इन पर इनका धन भी खर्च होगा।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन अच्छा रहेगा, आपको आज करियर में उन्नति और लाभ का अवसर मिेलेगा। आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान पक्ष से कुछ सुखद परिणाम सुनने को मिलेगा। अगर आप किसी काम में अपने जीवनसाथी से सलाह लेंगे तो आपको उसमें सफलता मिलेगी। बहुत समय से रुका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों के प्रभाव में आज वृद्धि होगी।

धनु: आज धनु राशि के लिए सितारे बता रहे हैं कि आज आपको कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। परिवार और पिता की ओर से आपको आज लाभ मिलने का भी योग है। आपकी राशि से छठे भाव में उच्च के चंद्रा आपको विरोधियों पर जीत प्रदान कर रहे हैं। जो लोग बीमार चल रह हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। विदेश में शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रय़ास कर रहे हैं तो आपको आज इस संदर्भ में शुभ सूजना मिल सकती है। आज शाम से लेकर रात तक अचानक किसी यात्रा का संयोग बन सकता है। यदि आपका भाइयों के साथ कोई वैचारिक मतभेद चल रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है।

मकर :आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सलाह है कि आज दूसरों के मामलों से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई मामला चल रहा है तो इसमें आपको आज सावधानी से चलना होगा नहीं तो मामला अटक सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। आज शाम के समय आपके घर पर मित्रों और मेहमानों का आगमन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें, कफ और जुकाम की शिकायत हो सकती है।

कुंभ :कुंभ राशि के लोगों का भाग्य साथ देगा। बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में समय बीतेगा। आप फालतू खर्च से बचें वरना आपको नुकसान हो सकता है। अपने परिजनों के साथ सुख में समय बीतेगा। शाम के वक्‍त कहीं आउटिंग पर जाने की प्‍लान बन सकता है। सांसारिक सुख भोग और नौकर चाकरों की सुविधा मिलने से आराम बढ़ेगा। शाम को कहीं छोटी सी आउटिंग पर जाने से मन हल्‍का होगा और आप परिवार के साथ एंजॉय करेंगे।

मीन:मीन राशि के लोगों को करियर में लाभ मिलने के योग हैं। किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे आगे बढ़कर जान पहचान बढ़ाएंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। परिवार के साथ हास परिहास में आपका समय बीतेगा।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button