32 C
Lucknow
Sunday, June 23, 2024

यूपी में अभी भीषण गर्मी से राहत नहीं, बंगाल और बिहार के बीच ठिठका मानसून

Print Friendly, PDF & Email

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (UP) के अधिकांश हिस्सों में शुष्क और गर्म पछुआ हवाओं तथा तीव्र सौर विकिरणीय ऊष्मा के कारण लू (heatwave) का प्रकोप जारी है। प्रदेश के 75% से अधिक स्थानों पर लू की स्थिति बनी हुई है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के उत्तरी एवं दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं प्रचंड लू की स्थिति भी देखी जा रही है। उधर कई राज्यों में एंट्री कर चुका मानसून (monsoon) कमजोर हो गया है।

यह भी पढ़ें-यूपी के स्कूलों में बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल

अभी तक मौसम विभाग का आकलन था कि 29 जून तक यूपी (UP) के तमाम जिलों में मानसून (monsoon) दस्तक दे सकता है पर रमेल चक्रवात (Ramel cyclone) की वजह से जो मानसून (monsoon) तेजी से उत्तर प्रदेश (UP) की ओर बढ़ रहा था, वह अब पश्चिम बंगाल और बिहार के बीच ठिठक गया है। इस वजह से गर्म हवाओं (heatwave) की रफ्तार तेज हो गई है।

सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, मानसूनी हवाओं (monsoon) को किसी तरह की कोई चक्रवाती हवाओं का साथ नहीं मिलने की वजह से समुद्र से उठने वाली हवाएं ऊपर की ओर नहीं जा पा रही हैं, जिसका असर सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश पर पड़ रहा है। बता दें UP के 73 जिलों में हीटवेव (heatwave) का अलर्ट है। UP के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में 15-18 जून तक सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और जम्मू में भी दो दिन हीटवेव की स्थितियां बन सकती हैं। उत्तर प्रदेश (UP) का प्रयागराज शुक्रवार को सबसे गर्म रहा। IMD के मुताबिक, यहां का तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, UP, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में टेम्परेचर 44-46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Tag: #nextindiatimes #UP #heatwave #monsoon

RELATED ARTICLE