29 C
Lucknow
Monday, March 2, 2026

दुनिया का सबसे पतला और दमदार फोल्डेबल 5G फोन लॉन्च, देखें कीमत

टेक्नोलॉजी डेस्क। बार्सिलोना में आज से MWC 2026 की शुरुआत हो चुकी है। Mobile World Congress 2026 के मंच से HONOR ने अपना नया फ्लैगशिप फोल्डेबल HONOR Magic V6 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस 5G फोन को Unfold the Real Magic टैगलाइन के साथ पेश किया है। यह फोन कई वर्ल्ड-फर्स्ट फीचर्स और इंडस्ट्री-लीडिंग स्पेसिफिकेशन के लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें-iQOO 15 Ultra लांच, Snapdragon प्रोसेसर के साथ है 100W चार्जिंग सपोर्ट भी

कंपनी का दावा है कि ये फोन अल्ट्रा-थिन डिजाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी लाइफ ऑफर करता है। HONOR Magic V6 में अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन देखने को मिल रहा है जो इसकी सबसे बड़ी खासियत है। फोन की मोटाई सिर्फ 8.75mm है,जो इसे मार्केट का सबसे पतला फोल्डेबल फोन बना देती है। इतना पतला होने के बाद भी इस फोन में 6660mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल रही है, जो कंपनी की Silicon-carbon बैटरी टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। इसकी बैटरी की एनर्जी डेंसिटी 921Wh/L तक बताई जा रही है।

Magic V6 में दो प्रीमियम LTPO 2.0 AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रहे हैं, जहां आपको 1 टू 120Hz तक का डायनेमिक रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। कवर डिस्प्ले 6.52 इंच की है जहां 6000 निट्स तक की HDR पीक ब्राइटनेस मिलती है, जबकि मेन फोल्डेबल डिस्प्ले 7.95 इंच की है जो 5000 निट्स HDR पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। इसका मतलब है कि धूप में भी स्क्रीन बेहद साफ और ब्राइट दिखाई देती है।

HONOR Magic V6 दुनिया का पहला फोल्डेबल डिवाइस बन गया है जिसमें स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 (3nm) चिपसेट मिल रहा है। साथ ही इस फोन में Adreno 840 GPU मिल रहा है। इसका मतलब है कि डिवाइस में आपको स्मूद मल्टीटास्किंग, फास्ट AI प्रोसेसिंग और कंसोल-लेवल ग्राफिक्स देखने को मिलने वाले हैं।

Tag: #nextindiatimes #HONORMagicV6 #MWC2026

RELATED ARTICLE

close button