ऑटो डेस्क। मार्च 2026 भारत में बाइक और स्कूटर या यूं कहें कि Two Wheelers के लिए काफी अच्छा होने वाला है। इस महीने कई बड़ी कंपनियां अपनी नई टू व्हीलर्स सड़क पर उतारने की तैयारी में है। यहां कुछ संभावित लॉन्च और अपडेट्स के बारे में हम आपको बताएंगे।
यह भी पढ़ें-Honda Activa या TVS Jupiter…कौन सी स्कूटी है पैसा वसूल?
Ducati Desmo 450MX:
इस बाइक को खासतौर पर मोटोक्रॉस के लिए बनाया गया है। Desmo 450MX में 450cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन होगा जो 63.5PS और 53.5Nm का पावर जनरेट करता है। Ducatti का बाकी बाइक्स के उलट इसे रेसरों और गंभीर ऑफ-रोड पसंद करने वालों के लिए बनाया गया है।
Royal Enfield Guerrilla 450 (Update):
इसमें नए कलर ऑप्शन, सस्पेंशन सेटअप में सुधार और नए टायर शामिल हो सकते हैं। हालांकि, बाइक के इंजन और मशीनरी में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा लेकिन ये छोटे-छोटे बदलाव Ride Quality को बेहतर बना सकते हैं।
Yamaha Aerox E:
Yamaha भारत में अपना दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर Aerox-E मार्च 2026 में लॉन्च कर सकता है। दिखने में यह बिल्कुल पेट्रोल वाले Aerox 155 जैसी ही है। इसमें दो Removable Batteries दी गई हैं। Yamaha का दावा है कि फुल चार्ज होने पर यह 106 किमी तक चलेगी।

Royal Enfield Bullet 650:
रॉयल एनफील्ड बुलेट को अब और भी ज्यादा पावरफुल अवतार Bullet 650 में लाने जा रही है। इन बाइक का लुक पुरानी Bullet 350 जैसा ही होगा। इसमें 648cc का बड़ा इंजन लगा है।
Royal Enfield Flying Flea C6:
Flying Flea C6 के साथ ही इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की दुनिया में कदम रखने जा रहा है। यह बाइक पुराने जमाने के क्लासिक लुक और आज की टेक्नोलॉजी का मिश्रण है। इसका डिजाइन Second World War के समय की फ्लाइंग फ्ली बाइक से प्रेरित है।
Tag: #nextindiatimes #automobile #Yamaha




