टेक्नोलॉजी डेस्क। वीवो जल्द ही भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रही है जिसे कंपनी Vivo X200T के नाम से पेश करेगी। इस हैंडसेट के लिए एक डेडिकेटेड लैंडिंग पेज भी लॉन्च से पहले लाइव हो गया है। लॉन्च के बाद फोन फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें-Infinix Hot 60i 5G भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे ढेरों AI फीचर्स
टीजर पोस्ट में कंपनी ने Vivo X200T के रियर कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन का भी खुलासा कर दिया है, जिसमें फोन के पीछे की तरफ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है। हालांकि इस आने वाले डिवाइस की अन्य डिटेल्स और लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। यह फोन हाल ही में BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी स्पॉट किया जा चुका है।
कंपनी ने टीजर पोस्ट में बताया है कि Vivo X200T में Zeiss-पावर्ड ट्रिपल रियर कैमरा होगा, जो एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के अंदर होगा। फोन को पर्पल कलर में भी पेश किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसमें Google का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 पर बेस्ड Origin OS इंटरफेस देखने को मिल सकता है।फोन की कीमत 50 हजार रुपये से 55 हजार रुपये के बीच हो सकती है।

स्पेसिफिकेशन्स के मामले में भी फोन काफी पावरफुल लग रहा है जहां डिवाइस में MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर मिल सकता है। साथ ही इस फोन में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। डिवाइस में लेटेस्ट Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का Sony LYT-702 प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल का Samsung JN1 पेरिस्कोप लेंस और 50-मेगापिक्सल का LYT-600 अल्ट्रावाइड लेंस देखने को मिल सकता है।
Tag: #nextindiatimes #VivoX200T #Technology




